गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा- लॉकडाउन में ढिलाई, सख्ती से कराएं इसे लागू

नई दिल्ली
lockdown
कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की घोषणा में बरती जा रही ढील को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से गुजारिश की है कि वे इसे सख्ती से लागू करें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा है कि लॉकडाउन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बरती जा रही ढील आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन है।

गृह सचिव ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कुछ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए लॉकडाउन उपायों में ढील बरत रही हैं। यह आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के उपायों का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग कर गृह मंत्रालय द्वारा जारी लॉकडाउन उपायों को सख्ती से लागू करें।

Related posts