ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के घंडाबल में एचआरटीसी की वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सुबह के समय यह हादसा पेश आया। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।