विजय संकल्प रैली: रोहतक में बोले पीएम मोदी- ‘नमोहर’ और ‘मनोहर’ एक में ही समाहित है

रोहतक
Prime Minister Narendra Modi Vijay Sankalp rally in Rohtak
रोहतक पहुंचे पीएम मोदी

लाइव अपडेट

01:30 PM, 08-SEP-2019

रोहतक में करीब छह सौ करीब परिवार को घर दिए गए हैं। वहीं मेगा फूड पार्क की सौगात दी गई है। इस बार जिनकी दिवाली अपने घर में मनने वाली है उन सभी को मेरे ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं। जिस प्रकार दिल खोलकर प्यार और अपनापन दिया, समर्थन दिया एक नई ऊर्जा दी। ये अभूतपूर्व है। अपने जो भरोसा भाजपा और मुझ पर जताया है उसके लिए विनम्रता से शीश झुकाता हूं। मोदी ने कहा कि ये सहयोग है कि मैं हरियाणा ऐसे समय आया हूं जब भाजपा और एनडीए सरकार के सौ दिन पूरे हो रहे हैं। ये सौ दिन विकास के रहें हैं। विश्वास के रहें हैं। देश में बड़े-बड़े परिवर्तन के रहे हैं।  ये सौ दिन जन संकल्प के रहे हैं।  जनहित के उद्धार में रहे हैं। पिछले सौ दिन में जो भी बड़े फैसले लिए गए हैं उनके प्रेरणा 130 करोड़ भारतवासी हैं। आपके विश्वास से ही सरकार कृषि से लेकर राष्ट्र की सुरक्षा के फैसले लिए हैं। अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काम किया। देश में बैंकिंग व्यवस्था को सुधारने के लिए फैसले लिए। इसके भी आने वाले समय में फायदा मिलेगा। सौ दिन में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस बार संसद के सत्र में जितना काम किया गया है उतना पिछले साठ साल में नहीं किया गया।

01:20 PM, 08-SEP-2019

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि असली नाम क्या है। कोई नमो हर कहता है कोई मनोहर कहता है। आज की सभा जनविश्वास को मोहर लगा रही है। पिछले पांच साल में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन का पूरा लाल मिला है। अभी हरियाणा में केंद्र की मदद से करीब 25 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी लगभग 2 हजार करोड़ रूपये की परियोजना शिलान्यास और उद्घाटन किया है।

01:16 PM, 08-SEP-2019

पीएम मोदी ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार ने जैसे काम किया ये जनसैलाब उसी का जीता जागता उदाहरण है।  पीएम मोदी ने कहा कि मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा भले ही रोहतक में समाप्त हो गई हो लेकिन ये जन आशीर्वाद यह बता रहा है कि भविष्य में जनता किसके साथ है।

01:13 PM, 08-SEP-2019

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटों भाजपा की झोली में भरने के लिए जनता का अभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि आज राजनीति में 50-55 प्रतिशत वोट अपना ये जन जाग्रति के रूप में देखता हूं। मैं हरियाणा का जितना भी धन्यवाद करूं वो इतना ही कम है। मुझे तीसरी रोहतक में आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पहले कम भी सर छोटूराम की मूर्ति के अनावरण में आया था। फिर अपने काम का हिसाब देने आया था। अब एक बार फिर जन आशीर्वाद लेने आया है।

01:09 PM, 08-SEP-2019

प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने भारत माता के जयकारे की उदघोष के साथ अपना भाषण शुरू किया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने हरियाणवी बोली में अपना संबोधन शुरू किया।

01:06 PM, 08-SEP-2019

सीएम ने कहा कि अगले पांच साल तक हर घर तक नल से पानी पहुंचा देंगे। इन कामों के आधार पर जनता हमें प्यार दे रही हैै। लोकसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीयता के भाव ने 10 की 10 सीटें भाजपा की झोली में डाली है। रोहतक जैसे क्षेत्र के बारे में कहा जाता था कि यहां भाजपा नहीं जीत सकती लेकिन लोकसभा चुनाव में यहां भी जीत मिली।

01:04 PM, 08-SEP-2019

इस समय मंच पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल जनता को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जनता के लिए काम किया। जींद के चुनाव ने हरियाणा की तस्वीर बदल दी। क्योंकि हमने भ्रष्टाचार को खत्म किया। हमने दलाल और भ्रष्टाचारियों के कुर्ते खूंटी पर टंगवा दिए। मैरिट के आधार पर भर्ती करवाई। खेतों में काम करने वालों लोगों के बेटों को भी नौकरी मिल रही है।

12:53 PM, 08-SEP-2019

पूरा पंडाल भारत माता और वंदे मातरम् के नारों से गूंज रहा है। लोग पूरे जोश के साथ मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पीएम मोदी हरियाणा के दौरे पर हैं।

12:49 PM, 08-SEP-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न योजनाएं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, कविता जैन, कृष्ण लाल पंवार, हरियाणा बीजेपी प्रभारी डॉक्टर अनिल जैन, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व सांसद सुधा, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, अलवर के सांसद महंत बालक नाथ, राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह, सांसद धर्मबीर सिंह, मंत्री अनिल विज, चुनाव सहप्रभारी भूपेंद्र सिंह, सांसद संजय भाटिया, रमेश कौशिक भी मंच पर पहुंचे।
08:21 AM, 08-SEP-2019

ये प्रोजेक्ट का होगा लोकार्पण
: दुल्हेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास
: रोहतक में सस्ते आवास
: कन्या महाविद्यालय, बड़ौली व मंकोला (पलवल), पुन्हाना(नूंह), उगलान (हिसार) व कालांवाली (सिरसा)
: कुरुक्षेत्र के थानेसर, लाडवा, शाहबाद व पिहोवा में केंद्रीकृत नियंत्रित एवं निरीक्षण प्रणाली के साथ-साथ ऊर्जा-क्षम स्ट्रीट लाइट परियोजना
: समेकित कमांड एवं नियंत्रण कक्ष, फरीदाबाद

08:19 AM, 08-SEP-2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए हरियाणा के रोहतक पहुंच गए हैं। वो यहां पर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली आज प्रदेश की सियासी राजधानी रोहतक में होगी। प्रधानमंत्री रैली से पहले पांच बड़े प्रोजेक्ट का जहां शिलान्यास करेंगे, जबकि पांच प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया जाएगा।

गोहाना रोड स्थित मेला ग्राउंड में विजय संकल्प रैली होगी। भाजपा की तरफ से एक लाख पन्ना प्रमुख के पहुंचने की संभावना है। रैली स्थल के सामने पीएम मोदी का 70 फीट तो सीएम मनोहर लाल का 60 फीट ऊंचा कट आउट पहली बार रोहतक में लगाया गया है। रैली स्थल पर सीएम मनोहर लाल, पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। थोड़ी देर में उनके पहुंचने की संभावना है।

ये प्रोजेक्ट का होगा शिलान्यास
: शीतला माता देवी चिकित्सा महाविद्यालय, गुरूग्राम
: एबीडी फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में सड़क तंत्र सेंटर
: मेगा फूड पार्क, आईएमटी रोहतक
: समेकित कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, करनाल
: पुलिस परिसर, भोंडसी में 576 आवास का निर्माण

Related posts