- ऊना
बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी से दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अंब के नजदीक पंजाब के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। डीसी ऊना संदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे और खुद भी घायलों का उपचार करने में जुट गए।
हादसे में लगभग 25 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस अबोहर के श्रद्धालुओं की थी। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य हादसे में ट्रक-टैंपो की टक्कर में चालक गंभीर घायल हो गया। हादसा अंब के नैहरियां रोड पर हुआ। देर रात हुए हादसे में घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है।