भाभी को गैर मर्द से अवैध संबंध बनाने पर रोका तो कर दिया यह हाल

भाभी को गैर मर्द से अवैध संबंध बनाने पर रोका तो कर दिया यह हाल  

समाना : गांव ढाबी गुज्जरां में भाभी से प्रेम संबंधों से रोकने पर एक व्यक्ति ने कुछ लोगों से मिल कर वकील चंद नामक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

 

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन वकील चंद ने बताया कि उसके भाई बहादर की पत्नी के गांव के ही एक व्यक्ति गुरमेल सिंह से नाजायज संबंध हैं। वकील चंद अपने भाई बहादर के घर उसकी पत्नी रीना देवी को गुरमेल सिंह के साथ अपने नाजायज संबंध खत्म करने के लिए समझाने गया था।

 

इसी दौरान जब वह अपने भाई से बात कर रहा था तो गुरमेल सिंह और दो अन्य अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। गांव ठरूआ पुलिस ने घायल वकील चंद के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts