वीरभद्र सिंह व राहुल गाँधी की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीरभद्र ने की राहुल से मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली: मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिमाचल आने का न्यौता दिया है। कांग्रेस पार्टी कांगड़ा में मोदी की रैली का जवाब देने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में 12 तुगलक लेन पर वीरभद्र सिंह और राहुल के बीच मुलाकात हुई।
बताया जा रहा है कि 20 मिनट तक चली इस मुलाकात में वीरभद्र सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश के सियासी हालात पर भी ब्रीफ किया। दोनों के बीच प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा ढांचे पर भी बात हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि चुनावी साल में संगठन को और ज्यादा मजबूत करना होना और कुछ हटकर काम करना होगा। वीरभद्र सिंह के रविवार को शिमला लौटने का कार्यक्रम है।
गौर रहे कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। इसी कारण हाल ही में उन्होंने कांग्रेस सचिवों की नियुक्ति को लेकर सवाल भी उठाए थे। मुख्यमंत्री अपनी पसंद के किसी नेता को प्रदेशाध्यक्ष के पद पर बिठाना चाहते हैं।

Related posts