PM मोदी के मुरीद हुए ट्रंप

  • इन 8 कारणों से PM मोदी के मुरीद हुए ट्रंप

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच कड़ी टक्कर है। हिलेरी ने कई मुद्दों पर ट्रंप को घेरा है। अलग-अलग मुद्दों पर घिरे ट्रंप ने अब अमेरिका में रह रहे भारतीयों को खुश करने की कोशिश की है। ट्रेंप ने भारतीयों का ध्यान खींचने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी कार्ड केला है। दरअसल  ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।

इन कारणों से ट्रंप ने की मोदी की तारीफ
– प्रधानमंत्री मोदी की दमदार छवि देशभर में प्रसिद्ध है। खुद ट्रंप ने मोदी को महान शख्स माना।

-मोदी के दूसरे देशों के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध

– अमेरिका में मोदी की साख काफी अच्छी है। वहां के मंत्रियों ने मोदी के संबोधन पर खड़े होकर तालिया बजाई थीं।

-आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी का सख्त रवैया। इसका ताजा उदाहरण सर्जिकल स्ट्राइक है। मोदी ने खुल कर पाकिस्तान ते खिलाफ आवाज उठाई है।

-पीएम मोदी के साथ हर कोई काम करने को तैयार है, चाहे वे किसी देश के नेता हो या कोई देश। सब मोदी से हाथ मिलाने को तत्पर हैं। पाकिस्तान भी इसमें पीछे नहीं है। खुद नवाज शरीफ ने पीएम मोदी को पाकिस्तान आने का न्यौता दिया था।

-भारत के आर्थिक विकास भी इन दिनों सबको अपनी ओर खींच रहा है। मोदी ने टैक्स से जुड़े नियम आसान किए। टैक्सों में कटौती की, जिसके बाद देश की आर्थिक विकास दर 7 फीसद की वार्षिक दर से आगे बढ़ रही है।

-दुनियाभर में भारत की छवि को अब अलग रूप में देखा जा रहा है क्योंकि अगर मोदी ने विदेश दौरे किए हैं तो इससे भारत को ही ऊपर उठने का मौका मिला है। भारत ने रूस तक से कई समझौते किए हैं। जिसमें व्यवसायिक से लेकर मिसाइलों तक की खरीद शामिल है।

-मोदी ने भारत को काफी मजबूत करके दुनियाभर में पेश किया है। सेना के रूप में भी भारत चुनौतियों का सामना कर सकता है। इसलिए ट्रंप भी राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के डिप्लोमैटिक और सैन्य रिश्तों में प्रगाढ़ता लाने की बात कर रहा है।

Related posts