पहाड़ से गिरे मलबे के नीचे दबी जिंदगी

श्री रेणुका जी: बडवाना माइन पर अचानक पहाड़ से गिरे मलबे के नीचे एक 32 वर्षीय व्यक्ति दब गया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति उक्त स्थान पर घास लेने के लिए गया था और इसी बीच अचानक पहाड़ से मलबा खिसक गया और व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया।

 

हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम संगड़ाह अशोक कुमार व डीएसपी प्रताप ठाकुर तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे व्यक्ति को निकालने के लिए तुरंत जेसीबी मशीन लगवाई लेकिन तभी पहाड़ से ओर अधिक मलबा आ गया जिसके कारण रैस्क्यू कार्य को रोकना पड़ा, वहीं बाद में मलबा गिरने के बाद जेसीबी मशीन को भी भारी नुक्सान पहुंचा है और जेसीबी चालक सुरक्षित है। समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति को मलबे से बाहर नहीं निकाला जा सका था। सूत्रों की मानें तो उक्त खदान पर पिछले कई काफी समय से अवैध पत्थर निकालने का कार्य जारी था। हो सकता है मलबे में दबे लोगों की संख्या एक से अधिक है।

 

एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया था लेकिन एक बार फिर पहाड़ से मलबा आ गया जिसके बाद राहत कार्य रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि खदान पर मशीङ्क्षनग नहीं हो रही थी।

Related posts