मुंबई में गणपति विसर्जन में धमाके की आशंका, अलर्ट जारी

मुंबई:  मुंबई पुलिस को अलकायदा के संभावित हमले को लेकर चौकन्ना किया गया है। मुंबई पुलिस को ऐसी चिट्ठी भेजी गई है जिसमें कहा गया है कि बिन लादेन का बनाया हुआ आतंकवादी संगठन अलकायदा ने मुंबई में कार बम से हमले की साजिश बनाई है। जिसे लेकर पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट में गिरगांव चौपाटी को सबसे ज्यादा संवेदनशील बताया गया है।

गौरतलब है कि आज पूरे महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन की धूम है। मुंबई की सड़कों पर लाखों की संख्या में लोग मौजूद हैं। गिरगांव चौपाटी में सबसे ज्यादा खतरा है इसलिए इस पूरे इलाके में गाड़ियों की एंट्री बैन कर दी गई है। मुंबई पुलिस को सूचना मिली है आतंकी बारुद से भरी गाड़ी पार्क कर सकते हैं। पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है।

Related posts