22 घंटे तक एनएच रहा बंद

सांगला (किन्नौर)। जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 ऐरिया थ्री और वांगतू के बीच पहाड़ी से चट्टानों के गिरने से बंद हो गया है। लगभग 22 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया गया। मार्ग बंद होने से जहां दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही, वहीं आम लोगों के साथ सैलानियों को भी भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। गुरूवार को तीन बजे के बाद सड़क मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
सड़क पर चट्टानें गिरने की सूचना मिलते ही एनएच मजदूर और मशीनों को लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन लगातार गिर रही चट्टानों के कारण बुधवार शाम को काम नहीं हो पाया। गुरुवार सुबह 6 बजे चार मशीनों सहित करीब बीस मजदूर सड़क को बहाल करने में जुट गए। जिसके बाद दोपहर तीन बजे के बाद सड़क को बहाल किया गया। जाम में फंसे सैलानियों में अरूण जोशी, सरिता, शर्मिला गोस्वामी, काव्या देवाशीं, प्रीती, प्रियांशु, नलिनी, मंदाकिनी, कविता, श्रेया दिव्या, जीवन, केशकर, सावित्री, चंद्रेश केशकर, किरण जोशी, इंदू जोशी, विपुल देव और सुनील अग्रवाल मार्ग बंद होने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पथ परिवहन निगम के आरएम डीएस रघु ने कहा कि मार्ग के बहाल होने के बाद बसें शिमला की ओर भेजी गई हैं। एनएच के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने कहा कि गुरूवार तीन बजे के बाद मार्ग बहाल कर दिया गया है। लगातार चट्टानों के गिरने से मार्ग बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Related posts