लालू और राहुल के बीच समझौता, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

पटना: बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल मिलकर लोकसभा चुनाव लडेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि नई दिल्ली में इस संबंध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बीच आज हुई बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी है। दोनों दलों ने राज्य की सभी सीटों पर मिलकर लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला किया है।

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और पिछले चुनाव में राजद को चार तथा कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर विजय हासिल हुई थी। सूत्रों के अनुसार इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने भी कहा है कि  उनकी पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी इस गठबंधन में शामिल होगी।

कांग्रेस के उप प्रधान राहुल गांधी ने बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ होने वाले संभावित गठजोड़ को जायज़ ठहराया है। एक निजी चैनल के साथ बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति के साथ नहीं बल्कि पार्टी के साथ गठजोड कर रही है।

Related posts