चुनाव की तैयारियो में जुटने का आह्वान

बागेश्वर। अगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए भाजपा ने विभिन्न न्याय पंचायतों में चार दिवसीय शंखनाद गोष्ठियां कीं। न्याय पंचायत बदियाकोट में नौ ग्राम पंचायतों, कर्मी में छह ग्राम पंचायतों, लोहार खेत में सात और सूपी कीआठ ग्राम पंचायतों में इस तरह की गोष्ठियां की गई। कार्यकर्ताओें से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियो में जुटने का आह्वान किया गया।
गोष्ठियों में अगामी पंचायत चुनावों सहित लोकसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ। आज तक पीड़ितों को राहत नहीं दी गई। केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पंचायत चुनावों में भाजपा को जिताने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा आपदा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और अन्य संपदाओं का निर्माण नहीं होने पर रोष व्यक्त किया।क्षेत्र में राशन, बिजली और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की। न्याय पंचायत बदियाकोट में गोष्ठी की अध्यक्षता दीवान सिंह, कर्मी में नारायण सिंह कर्म्याल, लोहारखेत में अमर सिंह दियाराकोटी और सूपी न्याय पंचायत में बलवीर सिंह ने की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गणेश कपकोटी, मनोहर राम, लाल सिंह टाकुली, प्रेम सिंह सुरकाली, स्वरूप सिंह कर्म्याल, प्रवीन सिंह, गजेन्द्र सिंह दानू, गजेन्द्र सिंह चौहान, महिपाल सिंह, जैमल सिंह, प्रेम सिंह टाकुली, रुक्मणी देवी, भागीरथी देवी, तुलसी देवी, तारा टाकुली आदि उपस्थित थे। कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। अतिथियों ने लोगों को कंबल और ऊनी कपड़े बांटे।

Related posts