कांग्रेस ने बदले 2 उम्मीदवारों के चुनाव क्षेत्र

नई दिल्ली : कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल जारी उम्मीदवारों की सूची में 2 बदलाव किए हैं। इस बदलाव के बाद आनी में अब ईश्वर दास के स्थान पर खूब राम पार्टी के उम्मीदवार होंगे जबकि करसोग में खूब राम के स्थान पर मनसा राम चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने आज यहां कहा कि कल जारी सूची में गलती होने के कारण यह सुधार किया गया है।

कांग्रेस ने कल राज्य विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 4 नवम्बर को चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 20 दिसम्बर को होगी। सूची जारी होने के बाद राज्य के कई विधानसभा क्षेत्रों में टिकट आबंटन को लेकर कांग्रेसियों में फूट पड़ गई है। ऐसे में चुनावों में कांग्रेस की डगर आसान नहीं होगी।

Related posts

Leave a Comment