बॉर्डर पार नहीं करने दिया तो लोगों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर

नई दिल्ली लॉकडाउन-4 में छूट मिलते ही दिल्ली में कई जगहों पर आज भी लंबा जाम लगा हुआ है, वहीं शहर की तमाम सड़कों पर भारी मात्रा में वाहन दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में जरूर कुछ छूट लोगों को मिली है लेकिन संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। अकेले दिल्ली में ही मंगलवार को सभी रिकॉर्ड टूट गए और 24 घंटे में 500 नए केस सामने आए। वहीं बात अगर एनसीआर की करें तो पड़ोसी राज्यों ने अभी दिल्ली से सटी सीमाओं को नहीं…

Read More

महज छह दिन में मिले एक चौथाई से ज्यादा मरीज

नई दिल्ली दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 10554 हो चुकी है, जिनमें से 2556 मरीज बीते छह दिन में मिले हैं यह स्थिति तब है जब दिल्ली में हर दिन जांच भी कम हो रही है लोगों को ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता विस्तार दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल 10 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। अहम यह है कि इनमें से एक चौथाई मरीज पिछले छह दिन में मिले हैं। ऐसे में जब दिल्ली वापस…

Read More

प्रवासी मजदूरों को लेकर पंजाब से 200वीं ट्रेन रवाना, ढाई लाख श्रमिक अब तक घर लौटे

चंडीगढ़ अमृतसर से मंगलवार को 200वीं श्रमिक रेलगाड़ी रवाना हुई। इसी के साथ पंजाब सरकार ने विशेष ट्रेनों के जरिये 2,50,000 से अधिक प्रवासी मजदूरों को उनके पैतृक राज्यों में वापस भेजने की सुविधा मुहैया करवा दी है। नोडल अधिकारी विकास प्रताप ने बताया कि राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए 15 और विशेष ट्रेनें चलाने के साथ ही 5 से 19 मई तक ऐसी ट्रेनों की कुल संख्या 215 हो गई है। ऐसा करने वाला पंजाब अग्रणी राज्य बन गया है। कहा कि डिप्टी कमिश्नर और अंबाला और फिरोजपुर…

Read More

किराया न मिलने पर हॉस्टल मालिक ने नगालैंड की नौ लड़कियों को बंधक बनाया

अमृतसर ( पंजाब) लॉकडाउन के दौरान हॉस्टल का किराया न मिलने पर हॉस्टल मालिक ने नगालैंड की नौ लड़कियों को बीते कई दिनों तक हॉस्टल में ही बंधक बना कर रखा। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने जाकर ताला खोला। गार्डन कालोनी में स्थित इस हॉस्टल के मालिक ने किराया न मिलने पर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। थाना थाना मोहकमपुरा के इंचार्ज मंजीत ने बताया कि जानकारी मिली कि नगालैंड की नौ लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। वह हॉस्टल पहुंचे तो उसके मुख्य गेट पर…

Read More

पंजाब देश में सबसे आगे मरीजों की 78 प्रतिशत रिकवरी दर : स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह

चंडीगढ़ कोविड-19 के मरीजों की 78 प्रतिशत रिकवरी दर के साथ पंजाब देश का अग्रणी राज्य बन गया है। मंगलवार को जारी प्रेस बयान में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार कोरोना से मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गत अप्रैल में 1,57,13,789 व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें से 9,593 व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाए गए थे, जिन्हें आगे प्रबंधन और नमूने के लिए रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 1980…

Read More

बालाकोट में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी, सेना ने दिया माकूल जवाब

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात मेंढर के बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। इस दौरान सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। सेना के जवानों ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली यह गोलाबारी करीब 1.40 घंट जारी रही। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 8.20 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से बालाकोट सेक्टर में सेना की पोस्ट क्यों-क्यों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना के सतर्क जवानों…

Read More

आज सस्ते लोन और आर्थिक गतिविधियों के संचालन पर होगा मंथन

शिमला हिमाचल में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बनी कैबिनेट सब कमेटी की एक अहम बैठक बुधवार को आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में सूबे के सभी विभाग जिलावार व मदवार अपने पास अब तक शेष उस राशि का ब्यौरा देंगे जो आवंटित होने के बावजूद खर्च नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि अब तक 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि की जानकारी मिली हैं। इसमें पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, सिंचाई के अलावा कई अन्य…

Read More

कुल्लू जिले में कोरोना का पहला पॉजिटिव आया सामने

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के छह मामले सामने आए हैं। कुल्लू जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। मिला जानकारी के मुताबिक मुंबई से दस लोग ट्रेन से ऊना होकर 18 मई को कुल्लू के बजौरा चेकपोस्ट पर पहुंचे। यहां इन सभी लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन्हें आयुर्वेद अस्पताल में आईसोलेट करके रखा गया था। इनमें से आनी के कुठेड़ गांव के रहने वाले एक 23 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसपी गौरव सिंह ने पुष्टि की है। बताया…

Read More