व्यावसायिक कोर्स हेल्थ केयर के विद्यार्थी देंगे प्राथमिक उपचार

नाहन (सिरमौर) प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चिकित्सकों समेत पैरा मेडिकल स्टाफ तथा अन्य पदों की कमी किसी से छिपी नहीं है। दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा रही हैं। रामभरोसे चल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सिरमौर के नघेता स्कूल की पहल मिसाल बन गई है। स्कूल में चल रहे व्यावसायिक कोर्स हेल्थ केयर के विद्यार्थी छोटी-मोटी बीमारी, चोट या हादसे के समय मरीजों को प्राथमिक उपचार देंगे। स्वास्थ्य विभाग ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य खंड राजपुर ने विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के…

Read More

एक दिवसीय किसान कार्यशाला में बीमारियों की रोकथाम,प्रूनिंग की जानकारी दी गई।

शिमला भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र के बागवानी फार्म ढांडा में शुक्रवार को एक दिवसीय किसान कार्यशाला में ऋतु में लगने वाले शीतोष्ण फलों के पौधों को लगाने की विधि, बगीचों में बीमारियों की रोकथाम, पेड़ों की प्रूनिंग की जानकारी किसानों और बागवानों को दी गई। 125 पुरुष और 25 महिला किसानों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व मुख्य सचिव पी मित्रा, विशेष अतिथियों हरीश कुमार और विवेक अग्रवाल विकासशील किसान उत्तराखंड ने केंद्र के अध्यक्ष डा. कल्लोल कुमार प्रमाणिक, डा. अरुण कुमार शुक्ला, प्रधान…

Read More

नौ पुलिस कर्मचारियों पर एफआईआर

धर्मशाला पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी बिक्रम चौधरी का सहारा लेकर फर्जी तरीके से भर्ती हुए 9 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई। पालमपुर, धर्मशाला और भवारना थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। बिक्रम ने 2012 में एक, 2015 में 2 और 2017 में हुई पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में 6 जवानों को हाईटेक नकल और दूसरे व्यक्ति से पेपर दिलाकर पास करवाया था। एसपी के आदेशों के बाद तीनों पुलिस थानों में सुशील निवासी लुधियाड़ गांव उपमंडल जवाली, विनोद कुमार निवासी फारियां…

Read More

इंडिया अपने यात्रियों को 1418 रुपये में गगल से चंडीगढ़ पहुंचाएगी

धर्मशाला ऑफ पर्यटन सीजन में एयर इंडिया अपने यात्रियों को 1418 रुपये में गगल से चंडीगढ़ पहुंचाएगी। वहीं वापसी पर इससे भी कम 1260 रुपये यात्रियों को चंडीगढ़ से गगल पहुंचने के लिए खर्च करने होंगे। विमानन कंपनी अपने यात्रियों को यह सस्ती हवाई सेवा 21 से 30 जनवरी के बीच छह दिन के लिए मुहैया कराएगी। गगल से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा 21, 22, 23, 24, 27 और 30 जनवरी को मिलेगी, जबकि वापसी में यह सुविधा 21, 23, 25, 27, 28 और 30 जनवरी को…

Read More

अब 22 को खुलेगा इक्डोल का एडमिशन पोर्टल

 शिमला हिमाचल विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में शैक्षणिक सत्र 2019- 20 के लिए विभिन्न यूजी पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए अब एडमिशन पोर्टल 22 जनवरी को खुलेगा। पहले इसे 15 जनवरी को खोलने का दावा किया था। हजारों विद्यार्थी इसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 18 जनवरी को पोर्टल किन्हीं कारणों से नहीं खुल सका था। अब विवि ने फिर से दावा किया है कि पोर्टल 22 जनवरी को खोल दिया जाएगा। इसे बीस फरवरी तक खुला रखा जाएगा। इसी पोर्टल के…

Read More

सुनील मोहन ने सीएम, प्रधान सचिव परिवहन व आयुक्त परिवहन के खिलाफ याचिका दायर की

 शिमला शिमला जिला एवं सत्र न्यायालय में मोटर वाहन अधिनियम (संशोधित) कानून -2019 को प्रदेश में लागू न करने को लेकर एक शहरी ने सीएम, प्रधान सचिव परिवहन व आयुक्त परिवहन के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि देश भर में परिवहन व्यवस्था में सुधार को लागू किए गए नए कानून को प्रदेश सरकार लागू करने में देरी कर रही है, जबकि केंद्र से पास कानून को लागू करवाना हर प्रदेश सरकार का काम होता है। याचिकाकर्ता ने राजधानी शिमला में सड़क किनारे होने वाली अवैध…

Read More

गिनती के अंकों को सही से पहचान नहीं पा रहे हैं अंग्रेजी शब्द समझने में भी दिक्कतें

शिमला हिमाचल के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले चार से आठ साल की आयु के बच्चे गिनती के अंकों को सही से पहचान नहीं पा रहे हैं। पहली से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले इन बच्चों को अंग्रेजी शब्द समझने में भी दिक्कतें हो रही है। एनुअल स्टेटस ऑफ एजूकेशन रिपोर्ट 2019 में यह खुलासा हुआ है। बीते दिनों नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षा में काम करने वाले संस्था प्रथम ने यह रिपोर्ट जारी की है। जिला कांगड़ा में 60 गांवों के 1334 बच्चों पर सर्वे करने के…

Read More

हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, डॉ. राजीव बिंदल पीटरहॉफ में हुई विधिवत घोषणा

 शिमला डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बन गए हैं। होटल पीटरहॉफ में बिंदल को अध्यक्ष बनाने की भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने विधिवत घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश भर से आए भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि उनका पहला काम संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए संगठन में बदलाव को भी तैयार हैं। उन्होंने संकेत…

Read More