बोले- ये दो काम करने तक कहीं नहीं जाऊंगा : कैप्टन

चंडीगढ़ ‘हमारा नारा, कैप्टन दोबारा’ के नारों की गूंज के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को एलान किया कि वह तब तक राजनीति को अलविदा नहीं कहेंगे, जब तक वह नौजवानों के लिए रोजगार और प्रगतिशील पंजाब में सभी के लिए तरक्की के उचित मौके पैदा नहीं कर देते। इसी के साथ उन्होंने अगला चुनाव लड़ने के भी साफ संकेत दे दिए हैं। कांग्रेस भवन में पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों समेत नए चुने अधिकारियों के पद संभालने के मौके पर कैप्टन ने…

Read More

27 साल पहले छह लोगों को अपहरण-हत्या मामले में उठाया, अब पांच पुलिसवालों को सजा

मोहाली (पंजाब) प्रतीकात्मक तस्वीर छह लोगों के अपहरण और हत्या के 27 साल पुुराने मामले में वीरवार को सीबीआई अदालत ने पांच पुलिस मुलाजिमों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। एक डीएसपी सहित तीन आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया। वहीं, दो को ‘प्रोबेशन’ सहित जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में कुल 15 पुलिस मुलाजिमों व अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से छह की उच्च अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने इस फैसले पर संतोष जाहिर करते हुए…

Read More

अपनों की बगावत से महबूबा के खिलाफ और बढ़ेगा असंतोष, मोर्चाबंदी के कयास

जम्मू भाजपा के साथ गठबंधन सरकार गिरने के बाद से पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की दुश्वारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पांच महीने से महबूबा की नजरबंदी के बीच अब अपनों ने ही बगावत का बिगुल बजाया है। राज्य के केंद्र शासित प्रदेश में बंटने के पीछे महबूबा को जिम्मेदार ठहराए जाने संबंधी पार्टी के संस्थापक सदस्य मुजफ्फर हुसैन बेग के बयान से पार्टी में असंतोष और बढ़ सकता है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि पीडीपी से जुड़े रहे नेताओं का पहले एलजी, फिर…

Read More

हड़ताल पर जाने से एक दिन का मानदेय काटा जाएगा

पालमपुर (कांगड़ा) सांकेतिक तस्वीर ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बीते बुधवार को प्रदेश भर में हड़ताल पर गईं हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। इन महिला कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हजारों बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं जा पाए और न ही उन्हें खाना मिल पाया। हड़ताल पर गईं कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब कर ली गई है। महिला एवं बाल विकास के एक अधिकारी बताया कि बुधवार को हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। उनके…

Read More

शिमला में बर्फबारी जानलेवा बन गई एक व्यक्ति की मौत करीब 20 लोग घायल

शिमला पहाड़ों की रानी शिमला में हुई बर्फबारी अब जानलेवा बन गई है। शहर में बर्फ पर फिसलकर गिरने से करीब 20 लोग घायल होकर रिपन और आईजीएमसी अस्पताल उपचार करवाने पहुंचे, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।  टूटीकंडी में बर्फ पर फिसलकर घायल हुए व्यक्ति ने रिपन अस्पताल में दम तोड़ा। डॉक्टरों ने औपचारिकता पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। नेपाल का रहने वाला टीकाराम (45) टूटीकंडी में बुधवार शाम को बर्फ पर फिसलकर घायल हो गया था। पीड़ित का बेटा उसे उपचार के लिए…

Read More