75 पंचायतों में जल, जंगल, जमीन का होगा संरक्षण : डीसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में जलागम परियोजना के तहत 64 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है, जिसके अंतर्गत 75 पंचायतों की 43 हजार हेक्टेयर भूमि को 5 वर्षों में कृषि योग्य बनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त विकास लाबरू ने शुक्रवार को यहां जिला में चल रही विभिन्न जलागम परियोजनाओं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जलागम परियोजना के तहत 75 पंचायतों में जल, जंगल, जमीन का संरक्षण किया जाएगा। अब तक इस योजना के तहत लगभग 1100 हेक्टेयर भूमि का उपचार किया जा…

Read More

शिलाई में शिक्षकों को नहीं मिला टाइम स्केल

शिलाई (सिरमौर)। शिक्षा खंड शिलाई के अंतर्गत जेबीटी शिक्षकों को 4-9-14 का वित्तीय लाभ न मिलने से शिक्षक वर्ग परेशान है। विगत दिनों शिक्षा उपनिदेशक नाहन कार्यालय से अधीक्षक व सेक्शन आफिसर 4-9-14 का वित्तीय लाभ शीघ्र देने को कर्मचारियों की फिक्सेशन करने के लिए शिलाई आए थे। शिलाई खंड पीटीएफ उपाध्यक्ष गंगा राम ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जिला के अन्य सभी शिक्षा खंडों में अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों को 4-9-14 का वित्तीय लाभ मिल गया है, लेकिन शिलाई खंड के शिक्षक इससे वंचित हैं। पीटीएफ उपाध्यक्ष…

Read More

धौंण योजना से कन्योण स्कीम को जोड़ने पर ग्रामीण भड़के

नाहन (सिरमौर)। रामाधौंण पंचायत की धौंण पेयजल योजना से कन्योण स्कीम को जोड़ने पर स्थानीय ग्रामीणों ने ऐतराज जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि धौंण गांव में पहले ही पीने के पानी की किल्लत चल रही है। उसके बावजूद भी विभाग की ओर से इसी योजना से कन्योण स्कीम को जोड़ा जा रहा है, जिससे गांव में और किल्लत बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने धौंण स्कीम पर कुछ लोगों द्वारा राजनीति करने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में भी ग्रामीणों के बीच इसी बात को लेकर…

Read More

लापरवाह ट्रक चालक को एक वर्ष कारावास

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की अदालत ने दोषी एक ट्रक चालक को एक वर्ष कैद एवं 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वर्ष 2007 में केदारपुर के पास ट्रक मोड़ते वक्त हादसा हुआ था, जिसमें चालक की तेज रफ्तारी एवं लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई थी। शुक्रवार को ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-2 पांवटा के जज कपिल शर्मा की अदालत ने सजा सुनाई। सहायक जिला न्यायवादी राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि 6 मई 2007 को मामला दर्ज हुआ। ट्रक नंबर एचपी17ए 2490 ने केदारपुर के समीप…

Read More

मंडी हादसे को लेकर धूमल ने सीएम पर साधा निशाना

  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर बरसे। कहा कि थलौट हादसे की जांच रिपोर्ट के तथ्य सामने आने के पश्चात उनकी ओर से लगाए आरोपों की पुष्टि हुई है। घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया था। प्रभावित छात्रों के अभिभावकों, स्थानीय लोगों से बातचीत कर जानकारी ली थी। स्पष्ट था कि पानी छोड़ने से पूर्व लारजी प्रबंधन ने कोई चेतावनी नहीं दी थी और न ही कोई सायरन बजाया था, पर मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से पीछे हट गए थे। धूमल ने…

Read More

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बारे में विप्लव का चौकाने वाला बयान

शिमला प्रदेशाध्यक्ष की कार्रवाई को मनमानी करार दिया लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा के बाद 34 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग करने की बात राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर को रास नहीं आई है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके मंत्रियों पर निशाना साधा है। कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मतों में 21 हजार का गैप है। यही हाल अन्य मंत्रियों, विधायकों और सरकार-संगठन में दो-दो पदों पर बैठे नेताओं का है। ऐसे में ब्लॉक कमेटियों को भंग…

Read More

बुरे साबित हो रहे मोदी के अच्छे दिन : वीरभद्र

शिमला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि इराक के बसरा और मूसल शहरों में अपहृत हिमाचली लोगों की सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार चिंतित है। सरकार ने संबंधित जिला प्रशासन से अपहृत हिमाचली लोगों की सही संख्या का पता लगाने को कहा है। भारत सरकार की सूचना के अनुसार सभी अपहृत लोग सुरक्षित हैं। वह सचिवालय में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले को प्रमुखता से केंद्र सरकार से उठाया गया है। राज्य सरकार केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में है। भारत सरकार फंसे…

Read More

मानहानि केस में सीएम ने दर्ज कराए बयान

शिमला पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटों अनुराग ठाकुर एवं अरुण धूमल के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बयान दर्ज करवाए। वह शनिवार दोपहर बाद चक्कर स्थित जिला कोर्ट परिसर पहुंचे और मुख्य दंडाधिकारी न्यायाधीश ज्योत्सना डढवाल के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए। मुख्यमंत्री ने करीब 4 घंटे तक बयान दर्ज करवाया। अब कोर्ट इस केस में संज्ञान लेने पर विचार करेगा और इसके बाद दूसरे पक्ष को समन जारी होंगे। चंबा का साईकोठी प्रोजेक्ट वकामुल्ला चंद्रशेखर को देने और बाद में…

Read More

मां को मुर्दा बता इराक से जिंदा लौट आया लाल

मंडी मां की मौत का फैक्स मंगवा छुड़ाई जान मां की मौत का झूठा फैक्स और हवाई टिकट मंगवाकर इराकी ठेकेदारों से जान छुड़ाई। वे इसके बाद भी उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थे, लेकिन जब खाना-पीना छोड़ दिया तब जाकर वतन वापसी का रास्ता प्रशस्त हुआ। यह कहना है इराक से लौटे मुहम्मद अहमद मीर का। उन्होंने बताया कि वहां के हालात बेहद खतरनाक हैं। वहीं, ढाबण के कृष्ण कुमार की पत्नी ने बताया कि उनके पति का संपर्क मोबाइल पर तो हो रहा है, लेकिन उनके पास घर…

Read More

सीबीआई की जद में हिमाचल का एक आईएएस!

शिमला आईएएस विनीत चौधरी के खिलाफ सीबीआई जांच हिमाचल के अतिरिक्त मुख्य सचिव रैंक के आईएएस अफसर विनीत चौधरी के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हो गई है। 1982 बैच के अधिकारी पर एम्स में रहते हुए गड़बड़ियों के आरोप हैं। वीनीत चौधरी नवंबर 2012 से पहले लंबे समय तक एम्स में रहे हैं। वह एम्स के उप निदेशक (प्रशासन) रह चुके हैं। वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में भी संयुक्त सचिव के पद पर थे। आरोप थे कि एम्स के इंजीनियरिंग विंग में इस दौरान मनमानी खरीद हुई। खरीद फरोख्त में…

Read More