मोदी के नारों से गूंजता रहा रैली स्थल

पालमपुर (कांगड़ा)। स्थान : शहीद विक्रम बत्तरा मैदान पालमपुर… समय सुबह 9:00 बजे। मोदी रैली के लिए मैदान आधा भर चुका था। मैदान में अच्छे दिन आने वाले हैं… गाना बज रहा था। जनता के मनोरंजन के लिए लोक गायक कुलदीप शर्मा और कश्मीरी लाल भी प्रस्तुतियां देने लगे। जनता में जोश भरने के लिए मंच से प्रदेश भाजपा महामंत्री विपिन परमार घर घर मोदी, घर घर शांता का नारा लगाने लगे। धीरे धीरे मैदान जनता से भरने लगा। 10:30 बजे मैदान की सीढ़ियां भी लोगों से भर गईं। मंच…

Read More

बड़ा भंगाल में बूथ की स्थापना को उड़ेगा हेलिकॉप्टर

बैजनाथ (कांगड़ा)। जिले की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में पोलिंग बूथ की स्थापना के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का दल बुधवार को हेलिकॉप्टर से बड़ा भंगाल रवाना होगा। बर्फ से ढके 10 हजार फीट ऊंचे थमसर जोत को पार करके तीन दिन के पैदल सफर के बाद आने वाले बड़ा भंगाल के मतदाताओं के मत के अधिकार को जीवित रखने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा भंगाल में बूूथ स्थापित करने का निर्णय लिया था। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सात सदस्यों पर आधारित निर्वाचन आयोग के दल में…

Read More

पाक की पूर्व पर्यटक मंत्री ने किया दौरा

धर्मशाला। पाकिस्तान सरकार की पूर्व पर्यटक मंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय लायंस क्लब की पूर्व निदेशिका बेगम निलोफर बखत्यार ने धर्मशाला क्लब का दौरा किया। उन्होंने क्लब की ओर से चलाए जा रहे प्रोजेक्टों के बारे में भी जानकारी ली। उनके साथ इंटरनेशनल लायंस क्लब की पूर्व निदेशिका भावना शाह भी उपस्थित रहीं। निलोफर ने चार जरूरतमंद महिलाओं ऊषा, सलोचना, सुदर्शना और निर्मला को परिवार का पालन पोषण करने के लिए एक-एक दुधारू गाय भी दी। इसके अतिरिक्त दो महिलाओं निर्मला और बीना को पीको मशीन वितरित की। एक लड़की की शादी…

Read More

पुलिस को चकमा देकर चरस तस्कर फरार

भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में आए दिन चरस तस्करी के नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में बंजार थाने के अंतर्गत मामला सामने आया है। चरस बरामद करने के बाद पुलिस को चकमा देकर दोनों तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। बंजार थाना के तहत गुशैणी रोड पर नाके के दौरान पुलिस ने करीब सवा पांच किलो चरस बरामद की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार-गुशौणी की सरची सड़क पर पुलिस गश्त लगा रही थी। उसी सड़क से दो शख्स पैदल आ रहे थे। पुलिस…

Read More

सुरक्षित निकाले जंगल में राह भटके दो पर्यटक

जरी (कुल्लू)। मणीकर्ण घाटी के रशोल की पहाड़ियों में राह भटक गए दिल्ली के दो पर्यटकों को रेस्कयू की टीम ने पांच घंटे कड़ी मशक्कत से खोज निकाला। मणीकर्ण घाटी के रशोल की पहाड़ियों में दिल्ली के दो पर्यटक गौरव और सचिन गए हुए थे। सोमवार को पहाड़ियों में गौरव और सचिन ट्रेकिंग का मजा लेते रहे, लेकिन इस बीच ये दोनों रास्ता भटक गए। दिन भर रशोल की पहाड़ियों में भटकते-भटकते जब ये लोग थक गए तो इन दोनों ने शाम करीब 6.30 बजे 100 नंबर पर कॉल करके…

Read More

पारा 40 के पार, सूने पड़े बाजार

ऊना। जिला में पारा तेजी से नई ऊंचाइयां छू रहा है। ऊना में पारा मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। ऐसे में लोगों का गर्मी के मारे हाल बेहाल हो रहा है। दोपहर के समय बाजारों सहित मुख्यमार्गों पर आवाजाही कम होती जा रही है और दुकानदारी पर भी असर पड़ने लगा है। दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं ने दोपहिया वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। प्रचंड होती जा रही गर्मी का असर सीधे तौर पर स्कूली विद्यार्थियों और कर्मचारियों पर हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों…

Read More

ऊना, संतोषगढ़ में शव मिलने से सनसनी

ऊना, संतोषगढ़ में शव मिलने से सनसनी ऊना। जिला के अलग-अलग जगहों पर दो शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बस अड्डा चौक पर देर दोपहर लोगों ने सड़क के किनारे एक व्यक्ति को गिरे हुए देखा। स्थानीय लोगों ने जब उसे उठाने की कोशिश की, तो वह उठा नहीं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के…

Read More

कांग्रेस ने हिला दी बीजेपी की बुनियाद, दोहराया इतिहास

नई दिल्ली खूब चला क्रॉस वोटिंग का खेल लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का क्या हाल होगा ये तो 16 मई को ही पता चलेगा लेकिन दिल्ली के दो नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में जोड़तोड़ करने में कांग्रेस ने भाजपा को करारा झटका दिया। कांग्रेस ने गैर भाजपा दलों व निर्दलीय पार्षदों को अपने साथ करने में कामयाबी ही नहीं हासिल की, बल्कि भाजपा के पार्षदों से अपने पक्ष में क्रॉस वोटिंग भी कराई। दोनों नगर निगम में कांग्रेस ने अपने पार्षदों की संख्या से कहीं…

Read More

मोदी, सोनिया, राजनाथ, आडवाणी का भाग्य आज ईवीएम में होगा बंद

नई दिल्ली 89 सीटों पर मतदान आज लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बुधवार को सात राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में गुजरात और पंजाब की सभी सीटों पर, जबकि उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 9 और बिहार की सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे। करीब 14 करोड़ मतदाता सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला करेंगे। वडोदरा से मोदी, रायबरेली से सोनिया बुधवार को गुजरात की वडोदरा सीट समेत…

Read More