कैसे लीक हो गई एफआईआर, हमें जवाब चाहिए…

शिमला एफआईआर लीक होने पर पुलिस से रिपोर्ट तलब भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली महिला की पहचान लीक होने के मामले में महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया इस तरह एक महिला की पहचान सार्वजनिक होने से उसकी प्रतिष्ठा और मान को ठेस पहुंची है। आयोग ने जिला पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट तलब करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा आयोग पुलिस प्रमुख को भी पत्र लिखकर एफआईआर की कॉपी…

Read More

सुजानपुर उपचुनाव! भाजपा ने नरेंद्र ठाकुर पर लगाया दांव

शिमला वीरेन्द्र खागटा हिमाचल भाजपा ने सुजानपुर उपचुनाव में नरेंद्र ठाकुर उर्फ गुड्डू पर दांव खेला है। नरेंद्र ठाकुर भाजपा दिग्गज स्व. जगदेव चंद के पुत्र हैं। वह कांग्रेस से पिछले महीने ही भाजपा में लौटे थे। नरेंद्र ठाकुर इससे पहले तीन चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त ने उनके नाम की घोषणा की सूचना वीरवार शाम को दी। सुजानपुर सीट राजेंद्र राणा के इस्तीफे से खाली हुई है। राणा कांग्रेस टिकट पर हमीरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हिमाचल भाजपा ने सुजानपुर के लिए कुल चार…

Read More

फोन टैपिंग केस: आईएएस के बाद अब आईपीएस की बारी

शिमला  (वीरेन्द्र खागटा) जांच पूरी, दो पूर्व डीजीपी बनाए जा सकते हैं आरोपी एचपीसीए केस में चार आईएएस अफसरों को जांच के दायरे में लेने के बाद अब कुछ आईपीएस अफसरों पर शिकंजा कसने वाला है। विजिलेंस ने बहुचर्चित फोन टैपिंग केस में जांच पूरी कर ली है। इस केस की एफआईआर 26 जून 2013 को दर्ज हुई थी, जिसमें किसी का नाम नहीं था। सूत्र बता रहे हैं कि पूर्व डीजीपी डा. डीएस मन्हास और आईडी भंडारी का नाम चार्जशीट में आ सकता है। मन्हास रिटायर हो चुके हैं,…

Read More

13 को शिमला आएंगे कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला

शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी एवं केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला 13 अप्रैल को शिमला आएंगे। शुक्ला राज्य कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वह इसकेे बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया में भी शुमार होंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने इसकी पुष्टि की है। कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन भरने की प्रक्रिया 14 अप्रैल को शुरू हो जाएगी। हमीरपुर में पहला नामांकन 14 अप्रैल को हमीरपुर में राजेंद्र राणा 10 बजे भरेंगे। शिमला में दूसरा नॉमिनेशन 16 अप्रैल को मोहनलाल ब्राक्टा…

Read More

देव समाज में छुआछूत की प्रथा कायम

सुंदरनगर (मंडी)। भले ही उनकी मधु ध्वनियों पर देवता नाचते हों लेकिन उन्हें देवता का रथ छूने तक का अधिकार नहीं है। देवी-देवता बंजतरियों की धुनों के बिना एक कदम भी नहीं चलते। लेकिन उन्हें देवताओं को स्पर्श करने का अधिकार देव समाज नहीं देता। ऐतिहासिक और परंपरागत देवता मेला सुंदरनगर में छूआछूत की यह प्रथा फिर देखने को मिली। सरकारें भले हीं अपने स्तर पर छुआछूत खत्म करने के लिए हर साल सैकड़ों अभियान चलाती हों लेकिन देव समाज के कड़े नियम अभी तक इन अभियानों को आगे नहीं…

Read More

कमलजीत ने जीता हिंद केसरी खिताब

बलद्वाड़ा (मंडी)। यहां आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में कमलजीत दुमछेड़ी को हिंदकेसरी के खिताब से नवाजा गया। छिंज के दौरान कमलजीत और अच्छर सिंह के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कमलजीत ने अच्छर सिंह को पटकनी देकर हिंद केसरी खिताब जीता। छिंज की बड़ी माली के लिए चंबा के गनी और प्रदीप के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गनी ने प्रदीप को हराकर माली जीत ली। विजेता को पचीस हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छोटी माली का मुकाबला जितेंद्र दुमछेड़ी और मन्ना जीरकपुर के…

Read More

धर्मपुर ब्लॉक कांग्रेस में फिर नया बखेड़ा

धर्मपुर (मंडी)। लोकसभा चुनाव से पहले धर्मपुर कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को त्याग पत्र भेजा है। इसमें कार्यकर्ताओं की अनदेखी के कारण अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही। धर्मपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष के इस्तीफे से यहां बखेड़ा खड़ा हो गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और जिलाध्यक्ष पूर्ण चंद को त्यागपत्र भेजा है। ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश चंद ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में कहा है कि प्रदेश…

Read More

छह गांवों में पंद्रह दिन से पानी नहीं

सरकाघाट (मंडी)। गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोगाें को पेयजल किल्लत सताने लगी है। लेकिन विभाग के इंतजाम शुरुआत में ही जवाब दे गए हैं। उपमंडल सरकाघाट की बिंगा पंचायत के आधा दर्जन गांवों में पीने के पानी को लेकर हायतौबा मची हुई है। लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां 15 दिन से लोगाें के घरों में पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। विभाग समस्या का समाधान भी नहीं कर पा रहा है। पानी के बंदोबस्त में सुबह-शाम लोगाें के पसीने छूट रहे हैं। विभाग की…

Read More

लोकसभा चुनाव की पहली रिहर्सल

बिलासपुर/ घुमारवीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। मतदान प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए बिलासपुर में मंगलवार को पहले चरण की रिहर्सल की। किसान भवन में आयोजित इस रिहर्सल में चुनाव के लिए तैनात 302 पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें 145 पीठासीन एवं 157 सहायक पीठासीन अधिकारी थे। इसके अलावा घुमारवीं में भी इसी तरह की रिहर्सल का आयोजन हुआ। इसमें 112 पीठासीन अधिकारी 114 सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। प्रथम चरण की इस रिहर्सल में इलेक्ट्रानिंग वोटिंग मशीन…

Read More

कूड़ा फेंकने गए नप कर्मी पर हमला

शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के एक कर्मचारी पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। कूड़ा फेंकने गए नगर परिषद के चालक पर अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए उसे बुरी तरह से पीट डाला। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में अपना इलाज करवाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में नप घुमारवीं के चालक रूप लाल…

Read More