पाकिस्तान में स्थापित है भारत का पहला शक्तिपीठ

पुराणों के मतानुसार भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र प्रजापति दक्ष कश्मीर घाटी के हिमालय क्षेत्र में रहते थे। उनकी पुत्री सती ने अपने पिता की इच्छा के विरूद्ध भगवान शंकर से विवाह किया था। माता सती और भगवान शंकर के विवाह उपरांत राजा दक्ष ने एक विराट यज्ञ का आयोजन किया लेकिन उन्होंने अपने दामाद और पुत्री को यज्ञ में निमंत्रण नहीं भेजा। फिर भी सती अपने पिता के यज्ञ में पहुंच गई। लेकिन दक्ष ने पुत्री के आने पर उपेक्षा का भाव प्रकट किया और शिव के विषय में…

Read More

राहुल छत्तीसगढ में 31 मार्च को करेंगे प्रचार अभियान की शुरूआत

रायपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ के कोन्डागांव में 31 मार्च को एक जनसभा संबोधित कर राज्य में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज यहां पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर में गांधी के प्रचार अभियान के शुभारंभ से कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा आयेंगी और इस इलाके में विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा चुनावों में पार्टी को सफलता मिलेगी। उन्होंने एक बार फिर राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश गुप्ता, रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक जी.पी.सिंह समेत…

Read More

वाराणसी पहुंचे केजरीवाल, मोदी के खिलाफ लड़ेंगे या नहीं फैसला आज

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल वाराणसी पहुंच गए हैं। केजरीवाल आज बेनियाबाग मैदान में रैली करने वाले हैं। रैली में रायशुमारी की जाएगी कि केजरीवाल को भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं। रैली ग्रांउड पहुंचने से पहले केजरीवाल स्नान के लिए दशाश्वमेध घाट जाएंगे और इसके बाद काल भैरो मंदिर में मत्था टेकने जाएंगे। केजरीवाल आज शाम वाराणसी में स्थानीय बुनकरों से भी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं।

Read More

लापता विमान दक्षिण हिंद महासागर में गिरा : मलेशिया

पर्थ: लापता मलेशियाई विमान एम.एच. 370 के संबंध में आज मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक ने आशंका जताई है कि यह विमान दक्षिण हिंद महासागर में गिरा है।  मलेशियाई एयरलाइन ने विमान में सवार चालक दल व यात्रियों को मृत मानते हुए उनके परिजनों को इस संबंध में एस.एम.एस. भेजा है। वहीं हिंद महासागर के सुदूर हिस्से में आस्ट्रेलियाई विमान को आज ऐसी 2 वस्तुओं का पता चला जो संभवत: लापता मलेशियाई विमान एम.एच. 370 का मलबा हो सकता है। एक जहाज उन्हें लाने के लिए भेजा गया है। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री…

Read More