छात्रों ने झटका गोल्ड मेडल

चंबा।(गीता) भारतीय पब्लिक स्कूल सरोल में सामान्य ज्ञान पर आधारित एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ की एक संस्थान के सौजन्य से आयोजित की गई। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पहली कक्षा के पीयूष, पांचवीं कक्षा की रीतिका व आठवीं कक्षा के प्रशांत को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इसमें यशिका ठाकुर, पीयूष, यामिनी कुमारी, रितिका, रिमझिम, रीतिका बड़ोत्रा, गरिमा चौना, तनिष्क बेदी, नाहिद शेख, प्रशांत, आदित्य कालिया, अंजिशा,…

Read More

पांच दिन से बिजली कट

चंबा।(गीता)  ग्राम पंचायत हरतवास के तीन गांवों में पांच दिन से बिजली नहीं है। इस कारण लगभग 80 परिवारों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही है। कपडूंज के पास लगा बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर जल गया है। इस कारण पंचायत के नघेई, हछेयूंड व कपडूंज गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानी निवासी दीवान चंद, हरि चंद, ज्ञान सिंह, लेख राज, कमल कुमार, संदीप, प्रेम लाल, चेत सिंह, जोता राम व सुनील ने बताया कि स्कूली बच्चों की परीक्षाएं शुरू होने वाली है। बच्चे परीक्षा की तैयारियों…

Read More

डैम में गिरी सूमो, दो की मौत

सुंडला (चंबा)। सुंडला-बनीखेत मार्ग पर एक टाटा सूमो चोड़ा डैम में गिर गई। इससे सूमो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को सुबह करीब चार बजे एक टाटा सूमो (एचपी 01सी 1040) पठानकोट से मसरूंड की तरफ जा रही थी। इस दौरान जब सूमो तलेरू के पास छौ नाला पहुंची, तो वह अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी। इससे रविंद्र कुमार (25) पुत्र किरपा राम निवासी अलवाड़ा, मसरूंड और ललित कुमार (28) पुत्र…

Read More

टांडा में ही हो जाएगा हर मर्ज का इलाज

कांगड़ा।(इंदु जम्वाल) जीएस बाली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि टांडा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार होने से यहां निचले हिमाचल के साथ जुड़े पंजाब और जम्मू क्षेत्र के लोगों को भी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। टांडा कॉलेज में रेडियोथैरेपी और ऑनकोलॉजी, नेफरोलॉजी, गेस्ट्रोलॉजी, कार्डियोथैरेसिक तथा वास्कुलर सर्जरी के साथ न्यूरोलॉजी जैसी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं मरीजों को मिलेंगी। धरातल तल पर कैंसर अस्पताल होगा। दूसरी और तीसरी मंजिल में ऑपरेशन थियेटर और चौथी व पांचवीं मंजिल में जनरल वार्ड होंगे। इतने बड़े भवन की मरम्मत के साथ यहां सेवाएं उपलब्ध…

Read More

पुश्तैनी कब्जों को नियमित करे सरकार

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमाचल किसान सभा ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी नगरोटा बगवां के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन साैंप कर किसानों के पुश्तैनी कब्जों को 1971 से पहले किए कब्जों की तर्ज पर नियमित करने की मांग की है। सभा के जिला महासचिव सतपाल सिंह की अगुवाई में सभा की खंड इकाई द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में वन विभाग की कार्रवाई से उजड़े 900 कब्जाधारियों को मकानों के बाजार भाव से मुआवजा प्रदान करने तथा प्रत्येक भूमिहीन परिवार को 10-10 कनाल भूमि पट्टे पर मुहैया करवाने की मांग…

Read More

टांडा में भी खुलेगा मातृ-शिशु अस्पताल

कांगड़ा। (इंदु जम्वाल) डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक के उद्घाटन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह नहीं आ सके। मौसम खराब होने की वजह से उनका टांडा दौरा रद्द हो गया। इसके चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गुलाम नबी आजाद और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक जनता को समर्पित किया। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नवनिर्मित अस्पताल भवन का रिबन काटकर औपचारिकता निभाई। गुलाम नबी आजाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में टांडा…

Read More

एकल डांस में धर्मशाला का अभिषेक प्रथम

रैत (कांगड़ा)। द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय में दो दिवसीय नवरंग-2014 कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। समापन पर धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विजेता प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया। चोपड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। समारोह के दूसरे दिन फैंसी ड्रेस, एकल गायन, ग्रुप डांस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नवरंग में स्टेंड अप कॉमेटी प्रतियोगिता में धर्मशाला कॉलेज के दीक्षित नरुला ने पहला, वैष्णो कालेज की रजनी ने दूसरा और द्रोणाचार्य…

Read More

खराब मौसम में कैसे उड़ेगा हेलीकाप्टर

केलांग। लाहौल पंचायत संघ के भूतपूर्व प्रधान छेरिंग फुचोग सहगल ने कहा कि राज्य सरकार बर्फ में फंसे मरीजों और जरूरतमंद लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रयासरत है। लेकिन, खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर उड़ानों को लेकर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कुछ दिन पूर्व लोगों की समस्याओं को देखते हुए घाटी के लिए सेना के दो-दो हेलीकॉप्टरों को एक साथ उड़ाया। लेकिन, कुछ लोग राजनीतिक रंग में डूबकर बयानबाजी कर रहे हैं कि विधायक रवि ठाकुर और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच…

Read More

कुल्लू की एक दर्जन सड़कें बंद

कुल्लू।(भाग सिंह) ताजा बर्फबारी से कुल्लू जिले की करीब एक दर्जन से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। उपमंडल आनी का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। हिमपात से कुल्लू के गाड़ागुशैणी, छतरी, बुलाधार आदि संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। इसके अलावा लगघाटी के भी भल्याणी और तेलंग मार्ग बर्फबारी के चलते बंद हो गए हैं। ऊझी घाटी के ब्यासर, जाणा तथा कोठी संपर्क मार्ग भी बर्फबारी से बंद हो गए हैं। बर्फबारी के चलते आनी उपमंडल के करीब आधा दर्जन संपर्क मार्गों पर भी यातायात ठप…

Read More

7 से शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय गणित कांफ्रेंस

मनाली।(सरिता) जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के गणित विभाग की ओर से सात से नौ मार्च तक अंतरराष्ट्रीय गणित कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह कांफ्रेंस अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में आयोजित की जाएगी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. पीपी कायस्था ने बताया कि कॉलेज लगातार दूसरी बार गणित विषय पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस करवा रहा है। इससे पहले वर्ष 2013 में कॉलेज में गणित विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया था। 2012 में गणित और हिंदी विषयों पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया…

Read More