मैं थानों से 10 लाख मांगता तो अच्छा था: केजरीवाल

मैं थानों से 10 लाख मांगता तो अच्छा सीएम कहलाता’ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में भी दिल्ली पुलिस को नहीं बख्शा। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस पर वे जमकर बरसे। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में उन्होंने हाल ही में दिए अपने धरने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझसे कह रहे हैं कि धरना देकर मैंने संविधान का उल्‍लंघन किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने संविधान दोबारा पढ़ा, उसमें कहीं भी ये लिखा नहीं देखा कि एक मुख्यमंत्री धरना नहीं दे सकता…

Read More

सफाई व्यवस्‍था पर उखड़े कौल सिंह

हमीरपुर। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर का अचानक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन को खूब लताड़ लगाई। अधिकतर वार्डों में गंदगी का आलम था। पाइपें लीक कर रही हैं, जिस कारण दीवारों पर सीलन आ गई है। मंत्री ने मुख्य चिकिस्ता अधिकारी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। हिदायत दी कि सफाई व्यवस्था को लेकर किसी बात की लिहाज नहीं की जाएगी। अस्पताल में रंग रोगन और रिपेयर के लिए 80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।…

Read More

भाजपा ने बढ़ाया पीडीएस का कमीशन

हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सहकारिता को सुदृढ़ बनाने के लिए सहकारी सभाओं के कर्मचारियों के लिए सेवा नियम और वेतनमान नियम बनाए थे। सहकारी सभाओं में पीडीएस का कमीशन बढ़ाने के साथ ही इफ्को से मिलने वाली खाद की सप्लाई भी सीधी करवाई गई थी। धूमल शुक्रवार को बलोह कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सहकारी सभाओं में बैंक से एक…

Read More

ऐ मेरे वतन… ने हर आंख की नम

जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। हर प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्रों ने पहाड़ी और फिल्मी गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। नृत्य को भी खूब वाहवाही मिली। विद्यार्थियों ने श्याम राधा को बुलाए राधा न आई…, राधा को किया टेलीफोन…. पर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। देश भक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगो… गीत जब गूंजा तो पंडाल…

Read More

पेड़ से टकराई बस, 13 घायल

सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत नोहली पुल के समीप निगम की बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से पटलांदर जा रही हमीरपुर डिपो की बस (एचपी 67-7582) नोहली पुल के समीप हनुमान मंदिर के साथ एक पेड़ से टकरा गई। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ है। हादसे…

Read More

अवैध कब्जे पर प्रधान का चुनाव निरस्त

मंडी। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण साबित होने पर अदालत ने सदर उपमंडल की पंचायत सेहली के प्रधान का चुनाव निरस्त करने का फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि प्रधान चुनाव में निर्वाचित होने की पात्रता नहीं रखता था। इसके अलावा नामांकन गलत ढंग से प्राप्त करने से इस पद का चुनाव प्रभावित हुआ है। उपमंडल अधिकारी (सिविल) सदर शुभ करण सिंह के न्यायालय ने उपतहसील कोटली के सेहली निवासी हिम्मत राम पुत्र दुर्गा की चुनाव याचिका को स्वीकारते हुए पंचायत सेहली के प्रधान भूरी सिंह का निर्वाचन निरस्त करने…

Read More

रूठों को मनाएंगे, प्रत्याशी जिताएंगे : धूमल

धर्मपुर (मंडी)। विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर के निवास स्थान चंजियार गांव में धार्मिक समारोह में शरीक हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत कई पार्टी नेताओं ने मंडयाली धाम चखी। साथ ही आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं से चरचाएं भी की। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत करने वाले सुंदरनगर के पूर्व विधायक रूप सिंह ठाकुर व महंत राम चौधरी ने समारोह में पहुंच कर महेंद्र सिंह ठाकुर के प्रति मित्रता व मधुर संबंधों को बयां किया। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट न मिलने से निर्दलीय…

Read More

चोरों ने घर से उड़ाए गहने और नकदी

गोहर(मंडी)। चैलचौक पंचायत के घयाहण गांव में चोरों ने एक मकान की खिड़की तोड़ कर नकदी और जेवरात उड़ा लिए। वारदात के समय में घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। गत वीरवार को मकान मालिक के घर पहुंचने के बाद ही चोरी का पता लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घयाहण गांव निवासी लुहारी देवी 13 जनवरी को अपने भतीजे के घर गई थी। मकान में कोई न होने से चोरों ने खिड़की तोड़कर घर से 17 ग्राम सोने के गहने और…

Read More

कलखर के पास मक्की से लदा ट्रक पलटा

रिवालसर (मंडी)। कलखर-नेरचौक सड़क मार्ग पर कलखर स्थित बजीर बावड़ी के पास मक्की से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक चालक की जान तो बाल-बाल बच गई। लेकिन ट्रक में भरी मक्की खराब हो गई। ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। हादसा सड़क का डंगा बैठने से हुआ। रिवालसर पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मक्की से भरा यह ट्रक नेरचौक से मुकेरिया पंजाब जा रहा था। कलखर स्थित बजीर बावड़ी के पास चढ़ाई पर अचानक सड़क का…

Read More

चिल्ड्रन पार्क में लगेंगे झूले

चंबा। चिल्ड्रन पार्क का जल्द जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से लगभग तीन लाख 64 हजार 426 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चिल्ड्रन पार्क में नप की ओर से जहां फेबरिकेटिड झूले लगाए जाएंगे, वहीं नए बेंच भी लगाए जाएंगे। साथ ही पार्क में चारों ओर टाइलें बिछाई जाएंगी और टूटी-फूटी रेलिंग को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा पार्क के सौंदर्यकरण के लिए रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी और पाथ भी बनाया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद को चिल्ड्रन पार्क के…

Read More