आंगनबाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन वितरित

अल्मोड़ा/मौखेखाल/कपकोट। आंगनबाड़ी केंद्र गुरना में टेक होम राशन वितरित किया गया। खंड विकास अधिकारी बीएल वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संचालन बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक जानकी ने किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री चंपा जोशी, हेम जोशी, दयाकृष्ण जोशी, नवीन चंद्र, पूर्व प्रधान पुष्पा जोशी, शोभा जोशी आदि मौजूद थे। इधर आंगनबाड़ी केंद्र डहला में निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति महरा ने गर्भवती, धात्री महिलाओं समेत सात से तीन साल तक के बच्चों को टेक होम राशन वितरित किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र मल्ली ध्याड़ी, तल्ली ध्याड़ी, पोखरी…

Read More

बर्थडे के लिए ‘गरीब’ को लूटा, फिर भी पार्टी नहीं कर सके

देहरादून में दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए चार लड़कों ने मजदूरी कर लौट रहे एक युवक का पर्स और मोबाइल लूट लिया। 28 दिसंबर को दिया था वारदात को अंजाम पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, जबकि एक नाबालिग। ओल्ड डालनवाला निवासी जॉनी से 28 दिसंबर को चार लड़कों ने करनपुर में पर्स और मोबाइल लूट लिया था। सोमवार को जॉनी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शाम को ओल्ड डालनवाला निवासी पंकज (20), राहुल (21),…

Read More

कुछ इस तरह आपदा प्रभावित मनाएंगे नए साल का ‘जश्‍न’

केदारनाथ जल प्रलय से बेघर हुए लोग नए साल का स्वागत मैदान में टेंट लगाकर करेंगे। आपदा पीड़ितों ने यह निर्णय आपदा के छह माह बाद भी समस्याओं और मांगों का निराकरण न होने पर विरोधस्वरुप लिया है। आपदा पीड़ितों की बैठक आयोजित केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति के बैनर तले अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आपदा पीड़ितों की बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि आपदा आए छह माह बीत गए। अभी तक आपदा पीड़ितों का विस्थापन और पुनर्वास नहीं हो पाया। उन्होंने आपदा…

Read More

इनके लिए मौत का मतलब है मुक्ति

बीते साल का जाना और नये का स्वागत। राजधानी देहरादून के यह लोग इससे इत्तफाक नहीं रखते। जश्न का मतलब चार रोटी और रेन बसेरा इनके लिए जीवन संघर्ष है और मौत का मतलब है मुक्ति। सड़कों के किनारे रहने वाले खानाबदोश लोगों के लिए तो हर जश्न का मतलब है चार रोटी और रात को आसमान से गिरते पाले से बचने लिए तमाम जद्दोजहद के बाद मिलने वाली रेन बसेरा की छत। शहर में इस समय हजारों की संख्या में भिखारी सड़क किनारे रात गुजारने को मजबूर हैं। इनमें…

Read More

आम आदमी पार्टी से हाथ मिलाएंगी एक और ‘पार्टी’

तीन सूत्रीय मांगों का निदान न होने से गुस्साए गुरिल्लाओं ने उत्तराखंड में भाजपा एवं कांग्रेस को सबक सिखाने का निर्णय लिया है। करेंगे अनिश्चितकालीन चक्काजाम गुरिल्ला प्रदेश में अपना मोर्चा तैयार कर आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे। इसके साथ ही 2 फरवरी को गंगोत्री हाईवे के धरासू बैंड तथा यमुनोत्री हाईवे के बड़कोट में अनिश्चितकालीन चक्काजाम करेंगे। काली कमली धर्मशाला में हुई गुरिल्लाओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेशभर के 16 हजार गुरिल्ला पिछले छह सालों से सरकारी नौकरी सहित तीन सूत्रीय…

Read More

कच्छ से कोचीन तक ‘गो ग्रीन गर्ल्स’

हल्द्वानी। पर्यावरण और जीव-जंतु संरक्षण के साथ महिलाओं को समाज में आगे आकर साहसिक कार्य करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से कच्छ से कोचीन तक ‘गो ग्रीन गर्ल्स’ रैली का आयोजन कराया जा रहा है, जिसकी अगुवाई कुमाऊं की जानी मानी साइक्लिस्ट सोनी साह करेंगी। शनिवार को उन्हें इसके लिए ‘वाइल्ड टस्कर सोसाइटी’ की ओर से 11000 को चेक दिया गया, जिसे वे रैली में जाने वाले आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभागियों पर खर्च करेंगी। ‘वाइल्ड टस्कर सोसाइटी’ के उपाध्यक्ष जगदीप बिष्ट ने बताया कि रैली का आयोजन…

Read More

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिला स्थान

पिथौरागढ़। बिहार के बोधगया में पिछले दिनों संपन्न हुए डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन इंपलाइज फेडरेशन (डीआईआरएफ) के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर यहां के प्रतिनिधि लौट आए हैं। अधिवेशन में यहां के कुछ लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है। गोविंद राम गौतम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिला। साथ ही उनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाया गया। इसके अलावा धनी राम चन्याल, महेश मुरारी, आनंद प्रसाद, सुंदर लाल और भुवन चंद्रा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शीघ्र ही देहरादून में होगी। राष्ट्रीय…

Read More

लोगों को रास नहीं आ रहा घरों के बाहर मीटर

श्रीनगर। ऊर्जा निगम का बिजली के मीटरों को घरों से बाहर लगवाने का फैसला लोगों को रास नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों ने कम ऊंचाई पर मीटर लगाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निगम की लापरवाही किसी की जान पर भी भारी पड़ सकती है। ऊर्जा निगम ने हाल ही में बिजली के मीटर घरों के बाहर लगाने के निर्देश जारी किए हैं। निगम के अनुसार कर्मचारी व उपभोक्ता दोनों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। अब उपभोक्ता की गैर मौजूदगी…

Read More

भकुनखोला नाम से बनी नई जिला पंचायत सीट

बागेश्वर। 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन प्रस्तावों में जिले में एक नई जिला पंचायत सीट अस्तित्व में आई है। गरुड़ ब्लाक में भकुनखोला के नाम से नए जिला पंचायत क्षेत्र का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी बीएस मनराल ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन प्रस्ताव 24 से 27 दिसंबर तक तैयार किए गए। गरुड़ ब्लाक में 2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 63266 थी। 2011 की गणना में बढ़कर 68617 हो गई है। पूर्व में यहां जिला पंचायत की पांच सीटें थीं, जो…

Read More

चुनाव की तैयारियो में जुटने का आह्वान

बागेश्वर। अगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए भाजपा ने विभिन्न न्याय पंचायतों में चार दिवसीय शंखनाद गोष्ठियां कीं। न्याय पंचायत बदियाकोट में नौ ग्राम पंचायतों, कर्मी में छह ग्राम पंचायतों, लोहार खेत में सात और सूपी कीआठ ग्राम पंचायतों में इस तरह की गोष्ठियां की गई। कार्यकर्ताओें से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियो में जुटने का आह्वान किया गया। गोष्ठियों में अगामी पंचायत चुनावों सहित लोकसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में आपदा के…

Read More