तीन साल में रेगुलर हों कांट्रैक्ट टीचर

नगरोटा बगवां (कांगड़ा) प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ ने 4-9-14 के टाइम बाउंड निपटारे, पदोन्नति तथा वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष सरोज मेहता की अध्यक्षता में मटौर में सोमवार को हुई जिला कार्यकारिणी तथा खंड अध्यक्षों की बैठक में मांग को लेकर शिक्षा उपनिदेशक से शीघ्र ही प्रतिवेदन समिति की बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। मेहता ने बताया कि अन्य कई मांगोें पर चर्चा करके प्रदेश सरकार तथा शिक्षा विभाग से उन्हें अतिशीघ्र पूरा करने की मांग की गई। उन्हाेंने बताया कि…

Read More

जेएनआरयूएम के तहत आ रहीं 800 बसें : सीएम

धर्मशाला। तपोवन में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान परिवहन मंत्री जीएस बाली ने टाटा की आर्डनरी बसें सीएम को दिखाईं। परिवहन मंत्री ने विस परिसर में दो नई बसें मंगवाईं। इसमें सारी कैबिनेट बैठी। वहीं, परिवहन मंत्री ने सीएम को बस के सारे फीचर बताए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में 800 बसें जेएनआरयूएम के तहत आ रही हैं। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। हालांकि, सौ फीसदी राहत नहीं मिल पाएगी, लेकिन काफी हद तक यात्रियों के लिए राहत रहेगी। सीएम ने कहा कि पुरानी…

Read More

वेतन नहीं दिया तो कार्यालय का घेराव

फतेहपुर (कांगड़ा)। आईपीएच विभाग के जवाली मंडल में अनुबंध आधार पर कार्यरत जलरक्षकों को पिछले दस माह से वेतन न मिलने का भामसं ने कड़ा विरोध जताया है। भामसं के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने चेताया कि अगर आईपीएच विभाग ने 15 दिन के भीतर जलरक्षकों को वेतन का भुगतान न किया तो भामसं आईपीएच विभाग के जवाली कार्यालय का घेराव करेगी। भामसं नेता मदन राणा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कर्मचारी वर्ग की कोई परवाह नहीं है। सरकार के पास अपने मंत्रियों तथा विधायकों…

Read More

अपने घर में बेगानों सा बर्ताव

धर्मशाला। तपोवन में ग्रामीणों को अपने ही घर में बेगानों जैसा बर्ताव झेलना पड़ा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन इनके लिए परेशानी भरा रहा। जोरावर मैदान के पास सुरक्षा के लिहाज से बनाई गई चेक पोस्ट परेशानी का सबब बन गई। तपोवन रोड पर कनेड, छैंटी और तपोवन आदि गांव पड़ते हैं। सोमवार को गांवों के लोग जब घर जा रहे थे तो चेक पोस्ट पर रोक लिए गए। पहचान पत्र और फोन नंबर मांगा गया। जो ग्रामीण वाहन लेकर अंदर जाने लगे, उन्हें चेकपोस्ट पर रोककर गाड़ी…

Read More

शराब माफिया को सबक सिखाएंगे महिलाएं

अंद्रेटा/पंचरुखी (कांगड़ा)। अंद्रेटा में शराब माफिया के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शराब माफिया को सबक सिखाने के लिए महिलाएं रात को पहरा दे रही हैं। इसके लिए बाकायदा पंचायत प्रधान तथा महिला मंडल की महिलाओं ने पंचायत में प्रस्ताव पारित कर दिया है। अंद्रेटा इलाके में लगातार फल-फूल रहे अवैध शराब के धंधे से ग्रामीण परेशान हैं। महिलाएं इससे अधिक तंग हैं। कारोबार की चपेट में स्कूली बच्चे भी आने लगे हैं। इसके चलते महिलाओं ने अब शराब माफिया को सबक सिखाने की ठान ली है। शिव…

Read More

आज मणिकर्ण में शाही स्नान करेंगे माहुटी नाग

खराहल (कुल्लू)। देवभूमि कुल्लू का समाज देवी-देवताओं पर आधारित है। समय-समय पर यहां देवी-देवता पवित्र स्नान के लिए निकलते हैं। इसी कड़ी में खराहल घाटी के आराध्य देवता माहुटी नाग इन दिनों धार्मिक नगरी मणिकर्ण की यात्रा पर निकले हैं। उनके साथ घाटी के सैकड़ों ग्रामीण भी इस रस्म अदायगी में भाग लेंगे। 17 दिसंबर को देवता मणिकर्ण में देवविधि के अनुसार शाही स्नान करेंगे। देवता पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करेंगे। इस अवसर पर देवता भगवान राम के साथ भव्य मिलन भी करेंगे।…

Read More

स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों पर हुआ विकास : गंगू राम

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 22 हजार 800 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है। यह 11वीं पंचवर्षीय योजना से 65 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने यह जानकारी सोमवार को देव सदन में आयोजित अर्थशास्त्र पर दो दिवसीय राष्ट्रीय समावेश विकास संगोष्ठी के शुभारंभ पर दी। इस अवसर पर गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि हिमाचल पहाड़ी राज्य ने 1948 में अपना सफर जीरो से शुरू किया और आज यह राज्य पर्वतीय राज्यों में…

Read More

50 फीसदी अनुदान पर लीजिए पॉवर वीडर

कुल्लू। किसानों-बागवानों के कृषि कार्यों में आधुनिक उपकरण महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। प्रदेश और कुल्लू के छोटे खेतों की जुताई में पॉवर वीडर किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इससे किसानों और बागवानों की आर्थिकी भी सुधर रही है। पॉवर वीडर छोटे-छोटे खेतों और पेड़ पौधों के बीच आसानी से जुताई कर सकता है। इसमें खर्चा की भी बहुत कम आता है। किसानों का कहना है कि पॉवर वीडर से जुताई के बाद खेतों में पैदावार में भी वृद्धि होती है। किसान और बागबान किशोर महंत नागाबाग,…

Read More

राष्ट्रीय स्तर के कला पारखी होंगे जज

मनाली । दो से छह जनवरी तक मनाए जाने वाले विंटर कार्निवल में राष्ट्रीय स्तरीय कला के पारखी निर्णायक की भूमिका अदा करेंगे। विंटर कार्निवल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मनाली एसडीएम विनय धीमान ने बताया कि मनाली के विंटर कार्निवल का स्तर ऊंचा उठाने के लिए देश के कोने-कोने से राष्ट्रीय स्तरीय कला के पारखियों को निर्णायक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्हाेंने बताया कि अभी तक मुंबई के दो जजों ने मनाली आने के लिए हामी भरी है। बताया कि सबंधित संस्थानों से अन्य जजों को विंटर कार्निवल में भाग…

Read More

सामान्य उद्योग निगम निदेशक पर केस

पालकवाह (ऊना)। पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर सामान्य उद्योग निगम के निदेशक पवन ठाकुर समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। मामला सेवर पेपर मिल के अधिकारी राजेंद्र आहूजा की ओर से दर्ज कराया गया है। आहूजा ने वकील के माध्यम से न्यायालय में धारा 156(3) के तहत अरजी दायर की थी। इस पर न्यायालय ने हरोली थाना को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेशों पर पवन ठाकुर और नरेश ठाकु र के खिलाफ भादसं की…

Read More