105वें दिन खुला बदरीनाथ हाईवे

जोशीमठ (चमोली)। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने माणा तक बदरीनाथ हाईवे खोल दिया है। सोमवार तक मार्ग के समतलीकरण के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। हाईवे में अभी तक ऋषिकेश से विष्णुप्रयाग तक आवाजाही हो रही थी। विष्णुप्रयाग से यात्री जंगल के रास्ते किसी प्रकार बैनाकुली तक पहुंच रहे थे। बैनाकुली से बदरीनाथ तक सड़क पहले से ही खुली थी। आपदा के 105वें दिन रविवार को पूरा हाईवे खुल गया है। बीआरओ के मेजर निकेश ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो सोमवार…

Read More

सड़क निर्माण के लिए सिदेली के ग्रामीण फिर करेंगे आंदोलन

गोपेश्वर। पोखरी ब्लॉक के हापला घाटी के सिदेली गांव के ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए फिर आंदोलन के मूड़ में हैं। पांच वर्ष से ग्रामीण हापला-सिदेली-धोतीधार सड़क निर्माण के लिए आंदोलित थे। अब सड़क को वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि ने सड़क निर्माण कार्य में सिदेली गांव को ही दरकिनार कर दिया। इन दिनों सड़क निर्माण के लिए नेल गांव के जंगल में पेड़ों की गिनती शुरू हो गई है। रविवार को सिदेली ग्राम पंचायत की बैठक में ग्रामीणों ने हापला-कलसिर-धोतीधार मोटर मार्ग के निर्माण कार्य…

Read More

‘आपदा के बाद भी पहाड़ सुरक्षित’

उत्तरकाशी। आपदा के बाद से ठप पड़ा साहसिक पर्यटन फिर पटरी पर लौटने लगा है। रविवार को उत्तराखंड और महाराष्ट्र का 11 सदस्यीय पर्वतारोही दल रुद्रगैरा चोटी (5819 मी.) के आरोहण के लिए रवाना हो गया है। जीएमवीएन में आयोजित कार्यक्रम में एवरेस्ट अभियान दल की सदस्य चंद्रप्रभा ऐतवाल ने दल के सदस्यों को पर्वतारोहण के टिप्स दिए। उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। दल के लीडर यशवंत पंवार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देश और दुनिया को यह संदेश देना है…

Read More

यमुनोत्री की राह में रोड़े ही रोड़े

बड़कोट (उत्तरकाशी)। प्रशासनिक अधिकारी भले ही हाईवे से यमुनोत्री धाम पहुंचे हो, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए राह में तमाम रोड़े खड़े हैं। यमुनोत्री हाईवे पर सफर करना बेहद जोखिम भरा है, वहीं पैदल राह भी आसान नहीं है। यमुना का रुख यमुनोत्री मंदिर की ओर होने से खतरा अभी बरकरार है। आपदा के बाद करीब साढ़े तीन माह बाद शनिवार को डीएम डा. पंकज पांडेय ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचकर दूसरे दौर की यात्रा का शुभारंभ कर दिया। डीएम के मुताबिक यमुनोत्री मार्ग छोटे वाहनाें…

Read More

स्कूटी टच हुई तो कार से घसीटा

नई दिल्ली में जीटीबी एन्क्लेव इलाके में कार सवार दो युवकों ने एक शख्स को उसकी स्कूटी के साथ घसीटा। विरोध करने पर युवकों ने रॉड से उनका सिर फोड़ दिया। बताया गया है कि स्कूटी कार से टच हो गई थी। इससे नाराज युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल शख्स को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस के मुताबिक झिलमिल इलाके में रहने वाले दिनेश शर्मा (55) की विवेक विहार में कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार शाम…

Read More

वेश्यावृत्ति कराने वाली महिला को दस साल कैद

मानव तस्करी लगातार बढ़ रही और पुलिस को इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। यह टिप्पणी विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने वेश्यावृत्ति कराने के मामले में दोषी महिला को दस साल कैद की सजा सुनाते हुए की। अदालत ने महिला को पीड़िता को बंधक बनाने और वेश्यावृत्ति में धकेलने का दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने दोषी महिला पदमा को दस साल कैद के अलावा दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि पीड़िता को मुआवजे के तौर…

Read More

फैशन डिजाइनर से दुष्कर्म, इंजीनियर गिरफ्तार

नई दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एन्क्लेव में शनिवार रात एक इंजीनियर ने फैशन डिजाइनर को शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। रविवार सुबह करोलबाग निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। � पुलिस के मुताबिक मूल रूप से भागलपुर (बिहार) की रहने वाली 23 वर्षीय मारिया (बदला हुआ नाम) वसंतकुंज में अपने दोस्त परमवीर के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती है। मारिया पेशे से फैशन डिजाइनर है। पिछले दिनों मारिया की पहचान मल्टी…

Read More

मुस्तफाबाद में चली गोलियां, दो की मौत

नई दिल्ली के गोकलपुरी थानाक्षेत्र के मुस्तफाबाद में अज्ञात बाइकर्स ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गोलियों के शिकार चार युवक हुए। घायलों को स्थानीय लोग व पीसीआर कर्मी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात मुस्तफाबाद 33 फुटा रोड पर गोलियां चलने से कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस में हड़कंप मच गया जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस को…

Read More

पढ़ाई के लिए डांटा तो कर ली आत्महत्या

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। छात्र को पढ़ाई के लिए डांट पड़ी थी इसी के चलते उसने फंदा लगा लिया। मृतक जमा एक कक्षा का छात्र था। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है तथा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना के अंतर्गत एक गांव में जमा एक कक्षा के छात्र ने रविवार सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय छात्र के परिजन घास लाने के…

Read More

नादौन में सात दुकानों का चालान

नादौन (हमीरपुर)। शॉप इंस्पेक्टर ने शहर में औचक निरीक्षण कर खुली दुकानों के चालान किए। निरीक्षण के दौरान सात दुकानदारों को अवकाश के दिन दुकानें खुली रखने पर रंगे हाथों दबोचा है। सभी के चालान कर आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिया गया है। रविवार को अवकाश के दिन शहर की दुकानें बंद रहती हैं लेकिन कई दुकानदार दुकानें खुली रखते हैं। दुकानदार शॉप एक्ट की दिन-दहाड़े धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लगातार मिल रही शिकायतों के चलते शॉप इंस्पेक्टर ने नादौन कस्बे में दबिश दी और मुख्य…

Read More