भारत- पाक तनाव कम होने से शांति की संभावनाएं बढ़ी : चीन

महाकाव्य महाभारत और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए एक शीर्ष चीनी नेता ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी ने दक्षिण एशिया में शांति की संभावनाओं को बढ़ा दिया है । उपमहाद्वीप में संबंधों को गहरा करने की चीन की इच्छा का इजहार करते हुए उप राष्ट्रपति ली युआनछो ने कल कहा कि भारत और बांग्लादेश द्वारा अपने सीमा मतभेदों को सुलझाने के प्रयासों से भी शांति की संभावनाओं को बल मिला है । कुनमिंग सिटी में चीन, दक्षिण…

Read More

पाकिस्तानी चर्च में आतंकी हमला: फायरिंग के बाद आतंकी ने ब्‍लास्‍ट में खुद को उड़ाया

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक ऐतिहासिक गिरिजाघर को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 25 लोग मारे गए और 46 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हमलावर ने खुद को उस समय उड़ा लिया। हमले का शिकार हुए लोग रविवार की नियमित प्रार्थना के बाद गिरिजाघर से बाहर निकल रहे थे। पेशावर के कमिशनर साहिबजादा मुहम्मद अनीस ने बताया कि गिरिजाघर के बाहर हुए विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं और 46 अन्य घायल…

Read More

संप्रग अपने कामकाज का ब्यौरा देने से भाग रही है: मोदी

एक निहित स्वार्थी समूह’’ पर कांग्रेस को उसके ‘‘कुशासन’’ से बचाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि संप्रग अपने कामकाज का ब्यौरा देने से भाग रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह सरकार को ‘‘उखाड़’’ फेंकें। 63 वर्षीय मोदी ने कहा, ‘‘एक निहित स्वार्थी समूह है, जो कांगे्रस का रक्षा कवच है। यह समूह सक्रिय है और 2014 में हमें कांग्रेस और इस समूह दोनो के साथ संघर्ष करना होगा।’’ उन्होंने इस संबंध में अधिक ब्यौरा नहीं दिया। लाइव…

Read More

राहुल और मनमोहन के बाद सोनिया का ‘मिशन राजस्थान’

कांग्रेस ने मिशन 2014 के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ‘मिशन राजस्थान’ के लिये आज एक दिवसीय राजस्थान दौरे किया। सोनिया गांधी ने आज यहां कहा कि रिफाईनरी से राजस्थान को इतना राजस्व मिलेगा जिससे आमजन की तकदीर बदल जायेगी। पचपदरा में रिफाईनरी एवं पेट्रोकेमिकल्स कॉक्पलैक्स का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुये गांधी ने कहा कि रिफाईनरी तथा इससे जुडे उद्योगों से आसपास तथा पूरे राज्य को फायदा मिलेगा एवं प्रगति होगी।…

Read More

आसाराम के बाद अब उनके सेवादार फंसे मुसीबत में, 4 के खिलाफ केस दर्ज

यौन शोषण के आरोप में फंसे कथावाचक आसाराम के बाद अब उनके सेवादार भी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। यूपी के शाहजहांपुर में आसाराम के 4 सेवादारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं आसाराम के समर्थक रविवार को लखनऊ में समाचार पत्रों के साथ पम्पलेट बांट कर आसाराम को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन पम्पलेट में आसाराम को एक महान देशभक्त बताया गया है। इतनी ही नहीं पम्पलेट में मीडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि आसाराम के…

Read More

भारत में बैठी विदेशी महिला ने मुझे फंसाया : रामदेव

ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग द्घारा रोके जाने पर बाबा रामदेव ने बयान दिया कि मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। रामदेव का कहना है कि मेरे खिलाफ साजिश चल रही है। सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत में बैठी विदेशी महिला के कहने पर मुझे रोका गया। रामदेव ने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में कुछ भी गलत या गैरकानूनी नहीं किया है। मैंने उनसे रोके रखने का बार बार कारण पूछा लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि वे यह मुझे नहीं…

Read More

राज्य आंदोलनकारी ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

जखोली। ग्राम देवल में स्थित पौराणिक मंदिर का जीर्णोद्धार करने समेत पांच सूत्रीय मांगाे को लेकर वयोवृद्ध राज्य आंदोलनकारी जगतराम सेमवाल ने 25 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्हाेने कहा कि आपदा में ग्राम देवल में पौराणिक मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगाे की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने मंदिर के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया था, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके अलावा ब्लाक जखोली के नाम से स्वीकृत पालीटेक्निक भी रतूड़ा में संचालित हो रहा है,…

Read More

पहाड़ नहीं मैदान चा‌हहिए

रुद्रप्रयाग। आपदा प्रभावितों की मैदानी क्षेत्रों में विस्थापन की चाह ने जिला प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया है। प्रभावित आपदा से खौफ में हैं वह यहां नहीं रहना चाहते हैं। उनका तर्क है कि जब सरकार बाबा, बडे़ नेताओं और संस्थाओं को देहरादून या हरिद्वार में जमीन दे सकती है, तो आपदा प्रभावितों को क्यों नहीं। अगस्त्यमुनि और चंद्रापुरी सहित अन्य इलाकाेमें विगत जून माह की बाढ़ में लोगों के घर बह गए थे। स्थिति यह है कि प्रभावितों के पास नया मकान बनाने लायक जमीन भी नहीं बची।…

Read More

भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री और हरक सिंह का पुतला

बागेश्वर। विधान सभा सत्र कम करने और केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर में हुई गोलीबारी पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसबीआई तिराहे पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। शनिवार की सुबह 10 बजे कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री और हरक सिंह रावत के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा मे वक्ताओं…

Read More

कई कर्मचारी मिले लंबे समय से अनुपस्थित

बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी रोशन लाल ने शनिवार को विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कर्मचारी लंबे समय अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सबसे पहले युवा कल्याण विभाग का निरीक्षण किया। जिसमें कनिष्ठ सहायक गिरीश चंद्र तिवारी तीन महीने से अनुपस्थित मिले। व्यायाम प्रशिक्षक गजेंद्र सिंह धनिक दो से 13 अगस्त तक चिकित्सा अवकाश पर गए लेकिन आज तक उपस्थित नहीं हुए। इस पर सीडीओ ने सख्त नाराजगी जताई। कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह…

Read More