यह क्रिकेट की जीत है: डालमिया

कोलकाता: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी खिलाडिय़ों को सजा देने के बीसीसीआई अनुशासन समिति के फैसले की प्रशंसा करते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने कहा कि यह खेल की जीत है। डालमिया ने पत्रकारों से कहा, ‘‘पहले दिन से (आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद) मैंने क्रिकेट को साफ सुथरा करने के लिये आवाज उठाई और अब भी उस पर कायम हूं। निसंदेह यह क्रिकेट की जीत है। मुझे पूरा विश्वास है कि दूसरे खिलाड़ी इससे सबक लेंगे।’’ बीसीसीआई अनुशासन समिति ने आज…

Read More

टल सकता है भारत का द. अफ्रीका दौरा

नई दिल्ली: टीम इंडिया का इस साल नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित दक्षिण अफ्रीका दौरा खटाई में पड सकता है। मीडिया रिपोर्टों की माने तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस दौरान पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ घरेलू वन डे टूर्नामेंट खेलने की योजना बना रही है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने जुलाई में टीम इंडिया के दौरे का कार्यक्रम जारी किया था लेकिन बीसीसीआई ने इस पर आपत्ति जताई थी। दोनों बोर्डों के अधिकारियों का इसी महीने दुबई में मिलने का कार्यक्रम है। दरअसल हारन लोर्गट को सीएसए का मुख्य कार्यकारी…

Read More

किराए के मकान में सगी बहनें चला रही थीं जिस्मफरोशी का धंधा

लुधियाना: पुलिस ने दाद गांव के किरण विहार इलाके के एक घर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को संदिग्धावस्था में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 2 महिलाएं सगी बहनें हैं जबकि पकड़े गए दोनों युवक बड़े घरानों से ताल्लुक रखते हैं। इस संबंध में थाना सदर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इलाके के लोगों ने राहत की…

Read More

5 पोल्ट्री फार्मों में 11.15 करोड़ की चोरी पकड़ी

पंचकूला: करीब 28 घंटे चली आयकर विभाग की जांच में बरवाला व मौली के 5 पोल्ट्री फार्मों पर 11 करोड़ 15 लाख रुपए के आयकर की चोरी पकड़ी गई। आयकर विभाग का शिकंजा कसने के बाद इन पांचों पोल्ट्री फार्मों के मालिकों ने यह अघोषित आय विभाग को सरैंडर कर दी है। सबसे ज्यादा लगभग 5 करोड़ की आयकर चोरी सुविस पोल्ट्री फार्म-1 एवं 2 पर पकड़ी गई। इसके मालिक ने यह राशि आयकर विभाग को सरैंडर कर दी। 50 सदस्यों की टीम गठित उल्लेखनीय है कि बरवाला, रायपुररानी, मौली…

Read More

अखिलेश के मंत्री ने की गैंगरेप पीड़िता के परिवार से गाली-गलौच!

नई दिल्ली: पिछले साल 16 दिसम्बर की रात पैरा मेडिकल की एक 23 वर्षीय छात्रा से दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप करने वाले आरोपियों को तो भले ही फांसी की सजा देकर पीड़िता को इंसाफ मिल गया है पर यूपी में एक परिवार ऐसा भी है जो अभी भी इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है। जानकारी के अनुसार यह पीड़ित लड़की का परिवार अखिलेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री कैलाश नाथ यादव से मदद की गुहार लगाने गया तो मंत्री जी ने उनकी बात सुनने की बजाय उन्हें गाली-गलौच…

Read More

‘पुनर्वास योजना के तहत 40 हजार लोगों को मिलेगा फायदा’

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की सबसे बड़ी पुनर्वास योजना के तहत गरीबों के लिए बनाए गए फ्लैट्स की चाबियां सौंपते हुए कहा कि इस योजना से चंडीगढ़ के 40 हजार लोगों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के साथ चंडीगढ़ देश का पहला स्लम फ्री शहर बन जाएगा। पीएम ने कहा कि इस योजना से गरीबों को फायदा होगा। पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल, हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हु़ड्डा प्रधानमंत्री के साथ इस…

Read More

51 लाख की घोखाघड़ी का मामला: गायक प्रीत बराड़ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

मोहाली: 51 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किए गए पंजाबी गायक प्रीत बराड़ को तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने प्रीत बराड़ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 51 लाख की धोखाधड़़ी के मामले में आरोपी प्रीत बराड़ को पिछले दिनों मुम्बई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। बराड़ पर मोहाली के फेज-2 निवासी रमनदीप ने एक प्रॉपर्टी के लेन-देन के मामले में धोखाधड़ी करने का आरोप…

Read More

मोदी पर वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं: अमेरिका

वॉशिंगटन: भारत के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भले ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नामांकित कर दिया है, लेकिन अमेरिका का कहना है कि भाजपा नेता के संदर्भ उसकी वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और अगर वह वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो उनका स्वागत है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मैरी हर्फ ने संवाददाताओं को बताया ‘‘लंबे समय से चली आ रही हमारी वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत है कि…

Read More

ओडि़शा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

मल्कानगिरि: ओडि़शा के मल्कानगिरि जिले के एक जंगल में सुरक्षाबलों के साथ ही आज हुई जबर्दस्त मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित कम से कम माओवादी मारे गए। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ से नजदीक है और नक्सलियों का जो समूह इस वन में डेरा डाले हुए था उसके माओवादियों द्वारा गत 25 मई को उस राज्य में कांग्रेसी नेताओं के काफिले पर किये गए हमले में शामिल रहने का संदेह है। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवदत्त सिंह ने कहा कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के एक…

Read More

दामिनी गैंगरेप: फांसी की सजा सुन अक्षय की पत्नी और मां हुई बेहोश

औरंगाबाद (बिहार): दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल 16 दिसंबर को चलती बस में 23 वर्षीया एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को सुनाए गए फांसी की सजा पाने वाले चार आरोपियों में से एक बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले अक्षय ठाकुर के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अक्षय के परिवार के साथ-साथ पूरा गांव गमजदा है। औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना के करमालहंग गांव के रहने वाले अक्षय के गांव में दो बजे से ही लोग उस फैसले के…

Read More