इराक फिर दहला, 31 की मौत

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के सुन्नी बहुल दक्षिणी क्षेत्र में बंदूकधारियों के दो शिया परिवारों पर हुए हमले तथा हिंसा की दूसरी घटनाओं में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। इस ताजा हिंसा से एक दिन पहले बगदाद और दूसरे स्थानों पर हुए धमाकों एवं गोलीबारी में 54 लोग मारे गए थे। इराक में साल 2006 और 2007 का हिंसक दौर फिर से लौट आया लगता है। इस ताजा हमले से देश भर में कल हुई गोलीबारी और बम धमाकों में मारे गए लोगों की…

Read More

जी20 शिखर सम्मेलन आज से, PM सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे

सेंट पीटर्सबर्ग: गुरुवार से रूस में सेंट पीटर्सबर्ग में दो दिन तक चलने वाले जी20 शिखर सम्मेलन शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुधवार को रवाना हो गए थे। सूत्रों के अनुसार जी20 शिखर सम्मेलन में आर्थिक संकट से निपटने के लिए समाधान खोजने की कोशिश होगी। वहीं बुधवार को मनमोहन सिंह ने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय वातावरण तलाशने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है जो सभी देशों के लिए लाभदायक है।

Read More

जिम्बाबे में जबरदस्त खाद्य संकट : संयुक्तराष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र: अफ्रीकी देश जिम्बाबे में खाद्यान्न संकट गहरा गया है और हालात इस कदर बेकाबू हो चुके हैं कि अगले साल की शुरुआत तक ग्रामीण क्षेत्र में यदि राशन नहीं पहुंचाई गई तो लोग भुखमरी के शिकार हो जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यु एफ पी) ने कहा है कि अगले वर्ष की शुरुआत में फसलों की कटाई से पहले जिम्बाबे के ग्रामीण इलाकों में लोगों के समक्ष भारी खाद्य संकट होगा और यदि उनकी मदद के लिए तत्काल हाथ नहीं बढाए गए तो वहां भुखमरी की स्थिति…

Read More

रासायनिक रिसाव से मरीं एक लाख किलो मछलियां

बीजिंगः मध्य चीन के ह्यूबेई प्रांत में एक रासायनिक संयंत्र से अमोनिया रिसने के कारण फूहे नदी के विभिन्न हिस्सों से सोमवार की अपराह्न तक बड़ी संख्या में मछलियों के मरने की खबर है। चीन के स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय सरकार की जांच के हवाले से कहा है कि वूहान शहर के उपनगरीय क्षेत्र में फूहे नदी के 40 किलोमीटर हिस्से से एक लाख किलोग्राम मरी हुई मछलियां निकाली गई हैं। ह्यूबेई शुआंगहुआन साइंस एंड टेक्नोलॉजी स्टॉक कंपनी से निकलने वाले कचरे के…

Read More

जब नवाज ने भिजवाएं फूल, सोनिया बोली थैंक्स!

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: लोकसभा में फूड सिक्योरिटी बिल पास करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार हो गई थीं और उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था लेकिन देर रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। यह तो सभी जानते हैं कि नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर सोनिया की तबीयत के बारे में हालचाल जाना था लेकिन एक और बात सामने आई है कि जिसका खुलासा पाकिस्तान के एक समाचार पत्र ने किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोनिया के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के…

Read More

अस्पताल की बजाए अब घर पर भी हो सकेगा अल्ट्रासाउंड

चंडीगढ़: अल्ट्रासाउंड अब घर पर करना संभव है। नई तकनीक के तहत मार्केट में ऐसी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड डिवाइस आ चुकी है जिससे मरीज को अल्ट्रासाउंड करना बहुत आसान होगा। इस तकनीक के तहत अब मरीज घर पर रह कर भी अल्ट्रासाउंड कर सकता है। पीजीआई में भी अल्ट्रासाउंड की पोर्टेबल डिवाइस आ चुकी है जिसके बेहतर नतीजे सामने आ रहे है। इसके बारे में रेडियोडाग्नोसिस विभाग के प्रभारी का कहना है कि अल्ट्रासाउंड करने में बहुत ही सावधानियां रखनी पड़ती है। विशेष रूप से इसकी आवश्यकता तब पड़ती है जब…

Read More

चंडीगढ़ के पैंडिंग प्रोजैक्ट्स को दी अप्रूवल

चंडीगढ़: स्टैंडिंग कमेटी ऑफ नैशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ ने चंडीगढ़ के पैंडिंग प्रोजैक्ट्स को हरी झंडी दे दी है। दिल्ली में बुधवार को हुई बैठक में इन प्रोजैक्ट्स का ब्यौरा बोर्ड सदस्यों के सामने पेश किया गया। बोर्ड सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद सभी प्रोजैक्ट्स को अप्रूवल दे दी। इस अप्रूवल के मिलने से पी.जी.आई. व चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के प्रोजैक्ट्स सहित सैक्टर-17 में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का रास्ता साफ हो गया है। यह सभी प्रोजैक्ट्स इको सैंसटिव जोन की घोषणा से पहले के थे। इसलिए इन सभी योजनाओं…

Read More

इंस्पैक्टर सुच्चा सिंह हत्या मामला: शहीद इंस्पैक्टर के हत्यारोपी की अर्जी नामंजूर

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस के शहीद इंस्पैक्टर सुच्चा सिंह के हत्यारोपी बसंत की अलग बैरक की मांग वाली अर्जी को आज सी.जे.एम. कोर्ट ने जेल सुपरिंटैंडैंट के जवाब के बाद खारिज कर दी। सुपरिंटैंडैंट ने अपने जवाब में बसंत द्वारा लगाए गए पिटाई व परेशान करने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। ऐसे में अदालत ने बसंत की वह मांग भी अस्वीकार कर दी है जिसमें उसने सप्ताह में दो बार खुद का मैडीकल करवाए जाने की मांग की थी। बसंत द्वारा बीते रोज मामले की सुनवाई के दौरान यह अर्जी…

Read More

तीन दशक बाद ‘राष्ट्रीय’ राज

चंडीगढ़: इसे कांग्रेस युवराज राहुल गांधी का जादू कहे या युवाओं पर उनकी छाप। लंबे अर्से के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) में किसी राष्ट्रीय पार्टी ने अपना कब्जा किया है। इसमें कोई संदेह नहीं कि गत वर्ष राहुल गांधी के दौर का कहीं न कहीं पी.यू. की राजनीति पर असर पड़ा है। रिजल्ट आते ही रीजनल पार्टियों ने एन.एस.यू.आई. के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और एन.एस.यू.आई. के खिलाफ धरने पर बैठ गए। पी.यू. में आए चुनाव परिणाम सबको चकित करने वाले रहे। पी.यू. के कुल 13,556 मतदाताओं में से 9,144…

Read More

जम्मू के NGO में होता था मानसिक रूप से बीमार लड़कियों का यौन शोषण

जम्मू: जम्मू में लड़कियों से यौन शोषण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जम्मू में मानसिक रूप पीड़ित बच्चियों का एक सेंटर है जिसमें छ: बच्चियों से यौन शोषण की पुष्टि की खबर आ रही है। जांच में जुटी उच्च अधिकारियों की टीम ने इस मामले में छापेमारी कर एनजीओ की डायरेक्टर और चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्र अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पोश इलाके में चल रहा था कुकर्म के धंधे का पर्दाफाश किया है। बातचीत के दौरान पुलिस ने यह भी…

Read More