ऑस्ट्रेलिया: हवाईपट्टी पर टकराए दो जेट विमान

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न हवाईअड्डे पर आज दो वाणिज्यिक जेट विमान हवाईपट्टी पर टकरा गए। जिसमें दोनों विमान क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। इस हादसे को देखने वाले इंजीनियरों ने बताया कि वर्जिन ऑस्ट्रेलिया 737 और ए320 जेटस्टार विमान की टक्कर होने के बाद एक विमान का पिछला हिस्सा टूट गया और दूसरे का पंख क्षतिग्रस्त हो गया। मेलबर्न हवाईअड्डे ने ट्विटर पर कहा है ‘दो विमानों की टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ। यह हादसा सुबह हुआ और इसकी जांच की जा रही है।’ इसमें…

Read More

भूकंप से तिब्बत में ढहे मकान, सड़कों भी टूटी

बीजिंग: चीन के तिब्बत क्षेत्र में आज सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिससे मकान ढह गए और सड़कों को नुकसान पहुंचा। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रांतीय राजधानी ल्हासा से करीब 1,000 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित क्वामदो प्रांत की जोगांग काउंटी और मारकम काउंटी स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर आए भूकंप से थर्रा उठी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय इकाई के प्रमुख झांग होंगजुन ने…

Read More

पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर सीमा सुरक्षा बल :बीएसएफ: की ओर से कथित तौर पर किए गए ‘संघर्ष विराम के उल्लंघन’ पर विरोध दर्ज कराने के लिए आज भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया तथा दावा किया भारतीय गोलीबारी में पीओके के रावलकोट में एक नागरिक की मौत हो गई है। पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच संपर्क की ‘रचनात्मक, सार्थक और परिणामोन्मुख’ प्रक्रिया के मामले में खुद को प्रतिबद्ध करार देते हुए भारत से कहा है कि वह 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते को कायम रखे।…

Read More

श्रीकोट को नगर पंचायत बनाया जाए

श्रीनगर। तेजी से विकसित हो रहे श्रीकोट के ग्रामीण अब नगर पंचायत की मांग के लिए मुखर होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत होने से श्रीकोटवासियों को स्ट्रीट लाइट और सफाई अव्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। 10 हजार से भी अधिक आबादी वाले और चार किमी के दायरे में फैले श्रीकोट ग्राम पंचायत में सफाई की व्यवस्था और गलियों में स्ट्रीट लाइट तक नहीं हैं। तंग गलियों में कूड़ेदान न होने से ग्रामीण घरों के कूड़े कचरे को यहां-वहां फेंकने को मजबूर हैं।…

Read More

पुल टूटने से टूटी लोगों की कमर

पिथौरागढ़। आपदा के जख्म ने जौलजीबी को बुरी तरह हिला दिया है। झूला पुल के ध्वस्त होने से जौलजीबी की अर्थव्यवस्था को अर्श से फर्श पर ला दिया है। पर अभी तक इस पुल को बनाने की पहल तक शुरू नहीं हुई है। इसकी वजह से यहां का कामधाम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। व्यापारियों ने पुल का शीघ्र निर्माण करने की मांग की है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष कैप्टन राम सिंह पाल का कहना है कि झूला पुल के ढहने…

Read More

नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने जवानों को निर्देश दिए हैं कि नेपाल सीमा पर बराबर नजर रखें। नेपाल से होने वाली तस्करी तथा अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। एसएसबी की पांचवीं वाहिनी मुख्यालय में जवानों को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक ने कहा कि जवानों को किसी एक स्थान पर तीन साल तक रहना होगा। उसके बाद उनकी पोस्टिंग कर दी जाएगी। उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया और उनकी हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके पहले महानिरीक्षक ने डॉग स्कॉड, यूनिट कैंटीन,…

Read More

एक रात में चार जगह ताले टूटे

धारचूला। मुख्य बाजार में शनिवार रात चोरों ने तीन दुकानों सहित चार जगह ताले तोड़ दिए। अलबत्ता चोर बड़ा माल हाथ साफ नहीं कर सके। एक घर से बीफ्रकेस ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। एक ही रात में चार जगह ताले टूटने से लोगों में दहशत है। रावत स्वीट्स एंड स्नैक्स, योगिता स्वीट्स, रावत भोजनालय और एक होटल स्वामी शेर सिंह बनग्याल के घर के ताले टूट गए। दुकानों से चोर चोरी नहीं कर सके, लेकिन बनग्याल के घर से…

Read More

घरों में घुसा बरसाती नाले का पानी

रामनगर। ओखलढूंगा क्षेत्र में बरसाती नाले ने एक सप्ताह पूर्व अचानक रुख बदलकर जबरदस्त तबाही मचा दी। उफनाए नाले का पानी घरों में घुस गया। एकाएक नाले का पानी घरों में आने से दहशतजदा लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर भाग गए। बरसाती नाले से करीब दर्जन भर लोगों के घरों में सामान बर्बाद हो गया। किसानों की फसल चौपट होने से उनके सामने जीविका का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के मुताबिक ओखलढूंगा क्षेत्र में भैंस किला नाला, डौन गधेरा…

Read More

पुलिस सो रही और दबंग नेता कर रहा पुलिसिंग

हल्द्वानी। शायद मुखानी चौकी पुलिस रात भर सोती है। तभी तो क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक दबंग नेता पुलिसिंग कर रहा है। वह कुसुमखेड़ा बैरियर पर देर रात तक खड़ा होकर चेकिंग करता है। चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों से अभद्रता और मारपीट भी करता है। शनिवार रात भी उसने बाइक सवार दो युवकों की पिटाई कर दी। जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने चौकी पुलिस को लताड़ लगाई। सख्त निर्देश भी दिए कि दोबारा चेकिंग के दौरान कांग्रेसी नेता वहां दिखा तो कार्रवाई होगी। पिछले कई…

Read More

60 लाख 37 हजार लोगों को मिलेगा खाद्यान्न

हल्द्वानी। फूड सिक्योरिटी एक्ट में उत्तराखंड में 60 लाख 37 हजार उपभोक्ता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दायरे में आएंगे। इसमें 15 हजार रुपये से अधिक मासिक आमदनी वाले उपभोक्ता शामिल नहीं होंगे। खाद्यान्न वितरण के लिए मासिक आय का मानक निर्धारित होने के बाद नए सिरे से उपभोक्ताओं के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहरी क्षेत्र में नगर निकाय और ग्रामीण इलाकों में ब्लाक स्तर से पात्र लोगों को चिह्नित किया जाएगा। सब्सिडी के खाद्यान्न के दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं को तहसीलों से जारी आय प्रमाण पत्र…

Read More