60 लाख रुपये की क्षति का अनुमान

लोहाघाट। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरीश चंद्रा ने पंचेश्वर घाटी समेत पाटी, बाराकोट ब्लाकों में हालिया बरसात से विभागीय संपत्ति को हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सालयों, एएनएम केंद्रों, का निरीक्षण कर वहां की समस्याओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले के विभिन्न स्थानों से स्वास्थ्य विभाग की संपत्ति को लगभग 60 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान किया गया है। उन्होंने भ्रमण के दौरान 108 सेवाओं के विस्तार बिंदुओं का भी अध्ययन किया। साथ ही लोनिवि अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे…

Read More

पानी की निकासी बंद होने से भड़के लोग

काशीपुर। रेलवे द्वारा पानी की निकासी बंद करने से मलिन बस्ती में जलभराव हो गया। पानी जमा होने के विरोध में दर्जनों महिलाओं ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक का घिराव किया। शुक्रवार को टांडा उज्जैन रेलवे क्रासिंग के करीब मलिन बस्ती की दर्जनों महिलाओं ने नाली बंद करने से कालोनी में जलभराव के विरोध में और नाली खोलने की मांग को लेकर पार्षद गुरविंदर चंडोक के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह डुंगरियाल का उनके कार्यालय में घिराव कर सहायक मंडल इंजीनियर के नाम ज्ञापन दिया। चंडोक ने कहा कि…

Read More

दीवार को लेकर भिड़े चाचा भतीजे, तीन घायल

बाजपुर। शौचालय टैंक की दीवार को लेकर चाचा भतीजे के बीच लाठी डंडे और पाटल चल गए। खबर मिलते आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जिसमे एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। गांव संतोषपुर निवासी बाबू खां और उसके पड़ोस में उसका भतीजा आसे अली रहता है। बृहस्पतिवार को देर रात शौचालय की टैंक की दीवार को अपनी हिस्से की जमीन बताते पर दोनों के बीच विवाद हो गया।…

Read More

सांसद के माली की हत्या

काशीपुर। एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते अपने पड़ोसी युवक के सिर पर लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी। मरने वाला सांसद केसी सिंह बाबा की कोठी पर अंशकालिक रूप से माली का काम करता था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी नन्हे उर्फ विपिन कुमार मूल रूप से ग्राम पसियापुरा थाना स्वार (रामपुर) का निवासी है। वह शिवांगी कालोनी में मृतक के मकान के ही पीछे किराए के कमरे में रहता है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे शिवांगी कालोनी निवासी ओमप्रकाश महतो (33) पुत्र…

Read More

जहां काम नहीं वहां अफसरों की तैनाती

सितारगंज। बाढ़ जोन सितारगंज में राहत कार्यों के लिए डिवीजन कार्यालय तो खोल दिया गया, पर अफसरों की नियुक्ति वहां की गई, जहां काम ही नहीं है। बाढ़ राहत कार्यों में अफसरों को लगाने के बजाय उन्हें सिंचाई की माइनर नहरों की ड्यूटी पर लगा दिया। बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही की वजह कमीशनखोरी का खेल है। इस खेल में दून में बैठे विभागीय उच्चाधिकारियों की भी सांठगांठ बताई जाती है। शासन से रुद्रपुर में सर्किल की स्थापना के आदेश के बाद भी विभागीय उच्चाधिकारी अंजान बने हैं। बाढ़ जोन…

Read More

गैस लीक होने से घर में आग

खटीमा। बारात की विदाई के बाद घरातियों के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग मे झाला, टीवी, बर्तन, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। इस दौरान एक विकलांग महिला सहित दो बच्चों को पुलिस और फायर कर्मियों ने आग बुझाने के बाद बाहर निकाला। महिला के हाथ की अंगुलियां झुलस गईं। डाकघर के सामने रहने वाली कमलेश राठौर की पुत्री का बीते दिन विवाह था। बारात पीलीभीत जनपद के पौंटा से आई थी। सुबह साढ़े नौ बजे बारात विदा हो गई। विदाई के बाद घरातियों…

Read More

जहां काम नहीं वहां अफसरों की तैनाती

सितारगंज। बाढ़ जोन सितारगंज में राहत कार्यों के लिए डिवीजन कार्यालय तो खोल दिया गया, पर अफसरों की नियुक्ति वहां की गई, जहां काम ही नहीं है। बाढ़ राहत कार्यों में अफसरों को लगाने के बजाय उन्हें सिंचाई की माइनर नहरों की ड्यूटी पर लगा दिया। बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही की वजह कमीशनखोरी का खेल है। इस खेल में दून में बैठे विभागीय उच्चाधिकारियों की भी सांठगांठ बताई जाती है। शासन से रुद्रपुर में सर्किल की स्थापना के आदेश के बाद भी विभागीय उच्चाधिकारी अंजान बने हैं। बाढ़ जोन…

Read More

महानिदेशक ने थपथपाई आईटीबीपी के जवानों की पीठ

उत्तरकाशी। आईटीबीपी के महानिदेशक अजय चड्ढा ने 12वीं वाहिनी मुख्यालय मातली पहुंचकर आपदा में हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने आपदा के दौरान बल के हिमवीरों की ओर से चलाए गए राहत और बचाव अभियान की सफलता के लिए उन्हें शाबासी दी। उन्होंने बताया कि स्वयं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आईटीबीपी के प्रयासों की सराहना की है। यहां पहुंचे महानिदेशक ने बाढ़ में आईटीबीपी के मातली कैंपस में हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद हुई सैनिक सभा में वाहिनी के सेनानी आरएस चंदेल ने आपदा के दौरान वाहिनी के…

Read More

नुकसान के लिए सरकार जिम्मेदार: कोश्यारी

उत्तरकाशी। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सरकार 2012 की आपदा से सबक लेती तो इस बार हुए नुकसान को कम किया जा सकता था। आपदा से नुकसान के लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार है। लोनिवि अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम ने कहा कि 2012 की आपदा को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। समय पर सुरक्षा कार्य शुरू नहीं हो पाए। जिससे इस बार भी लोगाें को भारी तबाही देखनी पड़ी। अब भी सरकार को सबक लेना चाहिए। केंद्र को जल्द ही 20…

Read More

बारिश से हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध

उत्तरकाशी। बारिश के साथ गंगोत्री हाईवे के जगह-जगह अवरुद्ध होने का सिलसिला जारी है। उत्तरकाशी से गंगोत्री की ओर अभी नेताला से आगे राजमार्ग नहीं खुल पाया है। बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश से ऋषिकेश-उत्तरकाशी हाईवे और देहरादून-उत्तरकाशी सड़क जगह-जगह अवरुद्ध हो गई। इन जगहों पर यातायात बहाल होने पर शाम साढ़े छह बजे आवाजाही शुरू हो पाई। उधर बाडिया के पास अवरुद्ध यमुनोत्री राजमार्ग पर पांचवें दिन भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार रात हुई मूसलाधार बारिश में देहरादून-उत्तरकाशी सड़क नागराजाधार टिहरी में अवरुद्ध हो गई।…

Read More