ब्रिटेन में भारतीय को उम्रकैद

लंदन: ब्रिटेन में पत्नी की हत्या करने वाले एक भारतीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उसने पिछले साल सितंबर में पत्नी की हत्या की थी। समाचार पत्र ‘द मिरर’ के अनुसार, स्टैफोर्ड क्राउन कोर्ट ने 33 वर्षीय देवेंद्र सिंह को अपनी पत्नी चार्लोट स्मिथ (41) की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने उसे लगातार 16 साल तक पैरोल नहीं देने का भी प्रावधान किया है। देवेंद्र पर पिछले साल तीन सितंबर को स्टैफोर्डशायर में लीक के नजदीक…

Read More

अमेरिकी सांसदों ने की भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य को सम्मानित करने की मांग

वाशिंगटन: अमेरिकी सांसदों ने कैलिफोर्निया राज्य से, अमेरिकी कांग्रेस के पहले भारतीय सदस्य दलीप सिंह सौंद को कैलिफोर्निया हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का अनुरोध किया है। ऐमी बेरा के नेतृत्व में कैलिफोर्निया के 14 कांग्रेस सदस्यों ने राज्य के गवर्नर जेरी ब्राउन को एक पत्र लिखकर कहा कि सौंद ‘‘मानव एवं नागरिक अधिकारों और एशियाई-अमेरिकी समुदाय के अगुआ’’ थे। सांसदों ने पत्र में लिखा, ‘‘ऐसे समय में जब हम आव्रजन नीति में व्यापक सुधार के लिए काम कर रहे हैं, कैलिफोर्निया हॉल ऑफ फेम में शामिल कर कैलिफोर्निया…

Read More

आस्ट्रेलिया में केविन रूड होंगे नये प्रधानमंत्री

कैनबरा: आस्ट्रेलिया में सत्तारूढ लेबर पार्टी में आज हुए चुनावों में प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड को पूर्व नेता केविन रूड के हाथों मिली शिकस्त के बाद हुए बेहद तेजी से घटे नाटकीय घटनाक्रम में पार्टी ने नये प्रधानमंत्री के रूप में श्री रूड के नाम को स्वीकृति दे दी। इस चुनाव में श्री रूड को मिली जीत से पता चलता है कि वह लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय है और प्रधानमंत्री पद पर उनकी वापसी से लगभग तीन माह बाद देश में होने वाले आम चुनावों में लेबर पार्टी को फायदा…

Read More

चीनी नेता ने बनाए नौकरानी से यौन संबंध, पहुंचे जेल

बीजिंग: यौन उत्पीड़ऩ मामले में फंस चुके चीन की सत्तारढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता लेई झेंगकेऊ को रिश्वत लेने के मामले में 13 वर्ष जेल की आज सजा सुनाई गई। चीन के योंगिग क्षेत्र के कम्युनिस्ट पार्टी सचिव रह चुके झेंगकेऊ को इससे पहले अपनी 18 वर्षीय नौकरानी के साथ यौन संबंध बनाते समय वीडियो पर पकड़ा गया था। यह वीडियो क्लिप गत वर्ष नवंबर में देश के इंटरनेट पर फैल गई थी। लेई को उनके पद से इसके बाद बर्खास्त कर दिया गया था और पिछले महीने उन…

Read More

सरबजीत के बाद पाकिस्तान में एक और भारतीय कैदी की हत्या!

लाहौर: लाहौर में वीरवार को सरबजीत सिंह के बाद एक और भारतीय कैदी की अस्पताल में मौत हो गई। भारतीय कैदी की हत्या की आशंका से फिलहाल इनकार नहीं किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अमृतसर के पास के एक गांव के रहने वाले जाकिर मुमताज को बीमार होने पर बुधवार को जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि 50 वर्षीय मुमताज की संदिग्ध दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। हालांकि उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम होने के बाद…

Read More

हुक्का बार में तंबाकू सप्लाई करने वाले की दुकान पर छापा

पंचकूला: हुक्का बारों में तंबाकू सप्लाई करने वाले एक होल सेलर की दुकान में ड्रग्स विभाग ने वीरवार को छापा मारा। दुकान से तंबाकू के करीब एक हजार पैकेट बरामद किए गए। विभाग ने इन पैकेटों को सील कर दिया है। विभिन्न तंबाकू के 7 सैंपल लिए हैं। जांच में पता चला है कि यहां से प्रतिबंधित हुक्का बार व घरों में पैकेट सप्लाई किए जाते थे। इन तंबाकू पैकेट में निकोटिन कैमीकल के फार्म में मिला हुआ था, जो स्वास्थ्य के लिए काफी घातक है। सहायक राज्य औषधि नियंत्रक…

Read More

चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़े बंटी और बबली

चंडीगढ़: पुलिस के लिए सिरदर्द बने चुके कार्ड क्लोनिंग के मामलों में साइबर सैल को सफलता हाथ लगी है। सैल ने लुधियाना निवासी मुकुल गर्ग व उसकी साथी रमनदीप कौर को काबू किया है व उनके कब्जे से मैगनेटिक रीडर मशीन, 21 ए.टी.एम. कार्ड, 5 मोबाइल व 1 लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब पता लगाएगी कि दोनों आरोपियों ने अब तक कितने कार्डों की क्लोनिंग की है। पुलिस…

Read More

सोशल साइट्स पर नहीं दिखाई जाएगी पन्नू की वीडियो

चंडीगढ़: आई.ए.एस. काहन सिंह पन्नू की उत्तराखंड में हुई मारपीट का वीडियो क्लिप बहुत-सी सोशल साइट्स से पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम सैल ने डिलीट करवा दी है। फेसबुक व यू-ट्यूब व ट्विटर जैसी अन्य साइट्स पर इस वीडियो को चलाने पर रोक लगा दी गई है लेकिन मीडिया से संबंधित कुछ साइट्स पर इस वीडियो क्लिप को हटवाने के लिए कोशिशें जारी हैं। वहीं इस मामले की वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने का आरोप शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के लड़के के सांढू पर लगने लगे हैं जो एक चैनल…

Read More

पिता ने 10 लाख में किया पुत्र की मौत का सौदा

होशियारपुर: होशियारपुर में एक पिता द्वारा पुत्र की सुपारी देकर हत्या करवाने का मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस ने वारदात होने से पहले ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फिरौती लेने वाले दो आरोपी फऱार हैं। जानकारी के अनुसार यह मामला मोहल्ला सलवाड़ा के तरसेम लाल के लड़के अमरजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस केस में तरसेम की दूसरी पत्नी शरणजीत कौर व उसकी लड़की कविता तथा 2 अन्य लोगों बबलू निवासी रसूलपुर व पाली निवासी शाहपुर अरनियाना को भी आरोपी नामजद…

Read More

प्रवासी मजदूरों के घरों को चोरों ने बनाया निशाना

जाजा (टांडा) (रविंद्र): शिमला पहाड़ी उड़मुड़ के नजदीक रहने वाले प्रवासी मजदूरों के घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने का समाचार है। बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे क्वार्टरों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों साजन कुमार तथा राजीव कुमार मूल निवासी बिहार जब रात को सो रहे थे तब अज्ञात व्यक्ति उनके घरों से 2 मोबाइल, 1 हजार की नकदी तथा कपड़ों से भरे 3 बैग चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Read More