पेरू: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 30 मरे

लीमा: पेरू के चांचामाओ प्रांत में यात्रियों से भरी बस के 100 मीटर गहरे खड्ड में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। सेन्ट्रल टूरिज्म बस कंपनी के मालिक सुसान नेतिविडाड ने आज बताया कि यह बस 54 यात्रियों को कल राजधानी लीमा से मध्यवर्ती शहर सातिपांन ले जा रही थी लेकिन रास्ते मेंवर्जिन सुरंग के समीप बस चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया जिससे यह दुर्घटना हुई। यह मार्ग अपने गहरे खड्ड और दुरह मार्ग के लिए जाना जाता है। दुर्घटना स्थल पर…

Read More

उभरती ताकत के रूप में भारत का स्वागत करता है अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर अपनी पहली भारत यात्रा से पहले जॉन कैरी ने कहा कि अमेरिका एक उभरती ताकत के रूप में भारत का स्वागत करता है और सुधार तथा विस्तार के बाद की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसकी स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है। अगले सप्ताह होने वाली भारत-अमेरिकी रणनीतिक वार्ता से पहले भारतीयों के लिए भेजे गए वीडियो संदेश में कैरी ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच जारी महत्वपूर्ण वार्ता है। इस पांच मिनट के वीडियो संदेश की शुरूआत नमस्कार से करते…

Read More

उत्तराखंड बाढ़: आस्ट्रेलिया ने किया यात्रियों को अलर्ट

मेलबोर्न: आस्ट्रेलिया ने उत्तराखंड में खराब मौसम के मद्देनजऱ भारत के लिए यात्रा परामर्श को अद्यतन (अपडेट) करते हुए अपने नागरिकों से सूचना के लिए मीडिया पर नजऱ रखने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का अनुसरण करने को कहा है। विदेश मामलों और व्यापार विभाग (डीएफएटी) ने परामर्श में मंगलवार को संशोधन करते हुए कहा, ‘उत्तरकाशी और गंगोत्री में भूस्खलन की रिपोर्ट मिली है। यदि आप प्रभावित इलाके में हैं, तो अपने बचाव के लिए मीडिया की सू़चना पर नजऱ रखें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह मानें।’ इसमें कहा गया…

Read More

चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से दिया लेक्चर

बीजिंग: चीन की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री यांग यापिंग अंतरिक्ष से व्याख्यान देने वाली देश की पहली अध्यापिका बन गई हैं। वांग इस समय अंतरिक्ष की प्रयोगशाला में पृथ्वी की परिक्रमा कर रही हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर छह करोड़ से अधिक चीनी छात्रों को व्याख्यान दिया। वायुसेना की पायलट वांग ने 45 मिनट के अपने व्याख्यान में भारशून्यता के बारे में जानकारी दी और यह बताया कि यह कैसे न्यूटन के गुरत्वाकर्षण के नियमों को प्रभावित करती है। इस दौरान उनके दो पुरूष सहकर्मियों ने…

Read More

पत्नी ने मांगा तलाक, हैवान पति ने दी मौत

लंदन: ब्रिटेन में पति ने अपनी पत्‍नी को तलाक मांगने पर हाथी के शो पीस से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। गत वर्ष सितंबर में घटित हुए इस मामले की सुनवाई अभी अदालत में चल रही है। अदालत ने बताया कि देवेंद्र सिंह(33) पर अपनी 42 वर्षीय पत्‍नी चार्लोट स्मिथ को बेरहमी से मारने का आरोप हैं। देंवेंद्र ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिएमार दिया क्यूंकि वह उससे तलाक लेना चाहती थी। देवेंद्र ने अदालत के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने हत्या के लिए इस्तेमाल…

Read More

सोहा-कुणाल रहेंगे लिव-इन-रिलेशन, शादी की कोई प्लैनिंग नहीं!

मुंबई: फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोहा अली खान और कुणाल खेमु काफी समय से लिव-इन रिलेशन में रह रही हैं। शादी के बारे में पूछने पर सोहा ने कहा कि इसमें चर्चा करने की क्या बात है। हमारा रिलेशन आप सबके सामने है। हम आप लोगों से कुछ भी नहीं छुपाते हैं। काफी समय से सोहा और कुणाल के फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। पर हम फैंस के लिए बुरी खबर है कि दोनों इस साल शादी नहीं कर रहे।…

Read More

भारत ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

कार्डिफ: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज यहां सोफिया गार्डंस में आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन श्रीलंका ने दिनेश चांदीमल को बाहर रखा है, उनकी जगह जीवन मेंडिस ने ली है। तिसारा परेरा को शमिंडा इरांगा की जगह टीम में लिया गया है। गीली आउटफील्ड के कारण मैच आधा घंटा देर से शुरू होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम रविवार को बर्मिंघम में फाइनल में…

Read More

दहेज प्रताडऩा के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार

होशियारपुर: थाना दसूहा की पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के आरोप में भारतीय दंडावली की धारा 498-ए के अधीन दर्ज केस में एक युवक व उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सब-इंस्पैक्टर तीरथ राम ने बताया कि रविन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह व उसकी बहन लखवीर कौर पत्नी गुरनाम सिंह निवासी गांव जजांकलां थाना गोराया जिला जालंधर को एफ.आई.आर. नंबर 104 के संबंध में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तोए गांव की निवासी सर्बजीत कौर ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा था कि…

Read More

मिड-डे मील योजना से शिक्षा का स्तर नहीं हो पाया ऊंचा

मुकेरियां: सर्व शिक्षा अभियान द्वारा मिड-डे मील योजना पर अरबों रुपए व्यय किए जा रहे हैं। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सरकारी स्कूल विद्यालय कम, भोजनालय कक्ष अधिक दिखाई दे रहे हैं। दोपहर भोजन की व्यवस्था की बजाय स्कूलों में कक्षा कमरों, चारदीवारी, पेयजल, शौचालय एवं विद्यार्थियों को बैठने के लिए बैंच व डैस्क आदि आधुनिक शैली के अनुसार सभी कुछ उपलब्ध करवाया जाता तो सरकारी तथा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षा का स्तर और ऊंचा हो सकता है। एक सर्वेक्षण के अनुसार कंडी क्षेत्र में बहुत कम स्कूल…

Read More

विवाहिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

बटाला: निकटवर्ती गांव दकोहा में विवाहिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना घुमान के ए.एस.आई. पलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मृतका की माता कुलविन्द्र कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी अलीवाल रोड बटाला ने बयान दर्ज करवाए कि उसकी बेटी हरप्रीत कौर की शादी आज से 4 वर्ष पूर्व दकोहा निवासी हरविन्द्र सिंह से हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। आज सुबह उन्होंने अपनी बेटी के साथ फोन पर बात की, लेकिन कुछ समय पश्चात उनकी बेटी हरप्रीत कौर के ससुराल वालों का फोन आया कि…

Read More