हिमाचल में 10 की मौत, सांगला में फंसे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह !

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में भारी बारिश से काफी तबाही हुई है जहां 10 लोगों के भूस्खलन में मरने की आशंका है वहीं कई महत्वपूर्ण सड़के अवरूद्ध हो गई हैं और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सांगला घाटी में फंस गए हैं। अधिकारियों ने आज कहा कि विभिन्न स्थानों पर करीब एक हजार पर्यटक और स्थानीय लोग फंस गए हैं जिसमें अकेले सांगला में 800 लोग शामिल हैं। भारी बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। हिंदुस्तान-तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर…

Read More

बाइबल जलाने के आरोप में मुस्लिम धर्मगुरू को जेल

काहिरा: मिस्र की अदालत ने मुस्लिम बहुल देश में न्याय की अनोखी मिसाल पेश करते हुए अमेरिकी दूतावास के बाहर पिछले साल बाइबल जलाने के आरोप में एक मुस्लिम धर्मगुरू को 11 साल की सजा सुनाई है। मिस्र में इस्लाम की अपमान करने वालों पर मुकदमा चलाया जाना आम है। पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के वर्ष 2011 की जनक्रांति में सत्ता से अपदस्थ होने के बाद कट्टर इस्लामी नीतियों में यकीन रखने वाला मुस्लिम ब्रदरहुड नेतृत्व सत्ता पर काबिज हुआ। हालांकि यह उन बहुत कम मौकों में से एक है…

Read More

भारत में प्रिंस विलियम के रिश्तेदार की तलाश जारी

लंदन: ब्रिटेन की राजगद्दी के दोनों उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी की रगों मे भारतीय खून दौडऩे के खुलासे के बाद वैज्ञानिक अब भारत के गुजरात राज्य के सूरत शहर में उनके रिश्तेदार की जोर शोर से तलाश कर रहे हैं। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के अनुवांशिकी विशेषज्ञ जिम विल्सन और ब्रिटेन डीएनए नाम के एक संगठन के मुताबिक प्रिंस विलियम के एक रिश्तेदार के लार का परीक्षण करके यह पता चला था कि दोनों राजकुमारों का यह भारतीय संबंध अपने ननिहाल की देन है। उन्होंने बताया कि गहन जांच के…

Read More

अमेरिका: 2012 में खंगाले गए 300 लोगों के फोन रिकार्ड

वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने पिछले साल उस डाटाबेस में 300 से कम लोगों का फोन रिकार्ड खंगाला जिसमें लाखों अमेरिकी फोन रिकार्ड थे। खुफिया अधिकारियों ने कल अमेरिकी अधिकारियों को दिए गए बयान में कहा कि कार्यक्रम के तहत सूचना के बहुत कम हिस्से की समीक्षा की गई। वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक इस फोन कॉल ब्योरे में फोन नंबर और कॉल की अवधि, फोन करने वाले की पहचान या उसके स्थान की जानकारी शामिल है।

Read More

पत्र लिख तालिबान ने मांगा धन, जताई रक्षा की गारंटी

इस्लामाबाद: प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान ने दो प्रमुख उद्योगपतियों से ‘सुरक्षा राशि’ (प्रोटेक्शन मनी) की मांग की है ताकि उग्रवादियों को जिहाद जारी रखने में मदद मिल सके। इस्लामाबाद स्थित एक उद्योग समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को चार पत्र मिले हैं। तालिबान की कथित ‘वित्तीय शाखा’ के लिखे इन पत्रों में 2.5 करोड़ डालर की मांग की गई है। पत्र में भेजने वाले का नाम लिखा है। इसमें कहा गया है कि जिहाद के लिए धन की जरूरत है और यह राशि दुबई में दी जानी चाहिए। इस पत्र…

Read More

इमरान खान ने बर्बाद कर दिया क्रिकेटः आमिर सोहेल

चैम्पियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों मिली मात के बाद वहां के पूर्व क्रिकेटर आपस में भिड़ गए हैं। मैच के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आमिर सोहेल ने दावा किया है कि उनके देश में इस खेल की खराब स्थिति के लिए इमरान खान जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां एक बार यह साफ करना चाहता हूं कि हमें यह सच स्वीकार करना होगा कि हमारे क्रिकेट की दयनीय हालत के लिए इमरान जिम्मेदार है।’ सोहेल खान भारत-पाकिस्तान मैच के…

Read More

वार्नर के लिए एशेज में जगह बनाना होगा मुश्किल: क्लार्क

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि उनकी टीम के ओपनर डेविड वार्नर का इंग्लिश खिलाड़ी के साथ मारपीट की घटना के बाद अगले महीने शुरु होने जा रही एशेज सीरीज के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा। सिडनी के डेली टेलीग्राफ में क्लार्क ने अपने लेख में कहा कि वार्नर का इंग्लिश खिलाड़ी जो रूट के साथ मारपीट करने की घटना शर्मनाक और दुखद है। यह किसी भी लिहाज से स्वीकार्य नहीं है। वार्नर को अपनी टीम का सम्मान वापिस पाने के लिए अब अथक प्रयास…

Read More

सोनम-करीना की दोस्ती चढ़ रही है परवान, पूरा बॉलीवुड हैरान

मुंबई: बी-टाउन का यह हिट फंडा है कि दो ऐक्ट्रेस्सेस कभी दोस्त नहीं हो सकती। लेकिन बेबो और सोनम इस फंडे को गलत साबित कर रहीं हैं। हाल ही में खबर उड़ रही है कि सोनम कपूर और करीना कपूर की इन दिनों काफी बोन्डिंग हो रही है। दोनों अपना ’ यादा से ’यादा टाइम एक साथ स्पेंड कर रहीं हैं और हफ्ते में एक बार तो गर्ली नाईट आउट पर भी जाते है। ह्म्म, क्या बात है! वैसे अभी हाल ही में, एक फैशन शो के दौरान सोनम ने…

Read More

फर्जी है जिया का सुसाइड नोट!

मुंबई: 25 वर्षीया बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की सुसाइड के बाद घर पर 6 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इस पूरे मामले में रोचक बात ये है कि इन लव लेटर्स में जो लिखावट है वो सुसाइड नोट की लिखावट से मैच नहीं कर रही है। पुलिस की छानबीन में आत्महत्या वाले दिन के कुछ दिनों बाद ये सुसाइड नोट सामने आया था। इस सुसाइड नोट को जिया की मां रबिया खान ने ही खोजा था और पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने जिया…

Read More

पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल

हरिद्वार। शनिवार से हो रही लगातार बारिश ने रविवार को धर्मनगरी का हाल बेहाल कर दिया। भारी बारिश के चलते हिल बाईपास मार्ग बंद कर दिया गया है। हाइवे पर जलभराव और पेड़ गिरने से जाम लगा रहा। देर रात तक हाइवे पर वन-वे ट्रैफिक चलाया। शहर में सीवर लाइन डालने के बाद बनाई गई सड़कें धंस चुकी हैं। घरों और दुकानाें में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांवड़ मेले के लिए ठीक किया गया हिल बाईपास मार्ग खोलने से पहले ही…

Read More