अमेरिका ने जारी की अपने नागरिकों को आतंकी खतरे की चेतावनी

वाशिंगटन : अमेरिका ने अपने नागरिकों को दक्षिण एशिया समेत दुनिया भर में यात्रा के दौरान सावधान रहने की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण एशिया में अलकायदा, तालिबान और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कल एक बयान में कहा,‘अमेरिकी नागरिकों को उच्च स्तरीय चौकसी बनाए रखने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए याद दिलाया जाता है।’हाल ही में मिली सूचना के अनुसार अलकायदा और उसके सहयोगी संगठन व अन्य आतंकी संगठन यूरोप, एशिया, अफ्रीका और मध्यपूर्व…

Read More

चीन में 20,000 नकली किताबें जब्त

बीजिंग: चीन के हेनान प्रांत में एक प्रकाशक के यहां मारे गए छापे में अधिकारियों ने 20,000 नकली किताबें जब्त कीं। सोमवार को चीन में प्रकाशकों पर निगरानी रखने वाली संस्था ने इसका खुलासा किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पिछले वर्ष नवंबर में इससे संबंधित एक पत्र मिलने के बाद अश्लील एवं गैरकानूनी साहित्य निरोधक राष्ट्रीय कार्यालय (एनओएपीआईपी) ने राज्य में संबंधित अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी थी। इसके बाद झाउकोउ शहर में संबंधित अधिकारियों ने लोंगटू प्रिंटिंग कंपनी पर छापा मारकर नकली किताबें अपने कब्जे में…

Read More

पाकिस्तान में आतंकी हमले के खिलाफ शिया समुदाय का प्रदर्शन खत्म

कराची: पाकिस्तान के क्वेटा शहरों में हुए आतंकी हमलों के खिलाफ शिया समुदाय के लोगों का प्रदर्शन खत्म हो गया। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। मजलिस-ए-वहदत मुस्लिमीन के उप प्रमुख अल्लामा अमीर शहीदी ने क्वेटा में विरोध प्रदर्शन खत्म करने का एलान किया है। सूचना मंत्री कमर जमां कायरा के नेतृत्व वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बाद विरोध प्रदर्शन खत्म करने का फैसला हुआ। शहीदी ने कहा, ‘‘मैं अपने दोस्तों से अपील करता हूं कि वे शांतिपूर्वक चले जाएं। खुदा न करे, अगर…

Read More

भारत-विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब किस ओर जा रहा है

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र तथा 7वां सबसे बड़ा देश है। अनेक धर्मों, भाषाओं व मत-मतांतरों के इस देश में हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म का जन्म हुआ जिनका पालन विश्व की 25 प्रतिशत जनसंख्या करती है। भारत विश्व भर में लोकतंत्र का प्रेरणा स्रोत और ध्वजारोही है। यहां लोकतांत्रिक विधि से होने वाले शांतिपूर्ण सत्ता परिवर्तन पर समस्त विश्व की नजरें रहती थीं। हालांकि शासन प्रणालियों में लोकतंत्र को ही न्यूनतम दोषपूर्ण पद्धति माना जाता है और इसे मजबूत करने में चुनावों का विशेष महत्व है परन्तु…

Read More

31 मार्च तक पूरे करो सारे टारगेट

हमीरपुर। विभागों को 31 मार्च विकास काम निपटाने होंगे। सांसद निधि का पैसा इस तिथि तक खर्च करना होगा। जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर ने यह निर्देश दिए। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों और चयनित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सभी विभागों की योजनाओं पर विचार से चर्चा की गई। लंबित पड़ी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास खंडों में सांसद निधि से जो कार्य हुए हैं। उन पर साइन बोर्ड नहीं लगे हुए हैं। उन्होंने…

Read More

सोना ठगकर भाग रहे दो शातिर दबोचे

भोटा(हमीरपुर)। यहां के भोटा कस्बे में दो प्रवासी युवकों को आभूषणों की धुलाई के बहाने सोना चोरी करते रंगे हाथों धरा गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मी देवी पत्नी स्व. सीता राम निवासी भोटा घर पर अकेली थी। इस दौरान दो प्रवासी युवक उसके घर पहुंचे। युवकों ने बताया कि वह सोने के आभूषणों की सफाई कर उन्हें चमकाते हैं। इस दौरान महिला ने सोने की चेन धोने के लिए युवकों को दी। दोनों ने चालाकी…

Read More

शर्त पूरी न करने पर दुकानों की बोली रद

सुजानपुर (हमीरपुर)। नपं की दुकानों के लिए बोली लगाने वाले तीन दुकानदारों की बोली रद हो गई है। ये बोलीदाता नपं की तय शर्त को पूर्ण नहीं कर पाए हैं। एक बोलीदाता की बोली अभी लटकी हुई है। बोलीदाताओं को एक सप्ताह के बीच एक लाख की राशि जमा करवानी थी लेकिन बोलीदाता इस समय अवधि में रकम जमा नहीं करवा पाए हैं। बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जमा करवाई गई राशि भी नपं ने जब्त कर ली है। अब इन दुकानों को नपं की ओर से नियमानुसार…

Read More

एमएलए, एमपी निधि खर्च में टौणी देवी आगे

टौणी देवी (हमीरपुर)। कांगड़ा सहित कई अन्य जिलों में जहां विधायक तथा एमपी निधि का लाखों का बजट समय पर खर्च नहीं हो रहा है। वहीं, टौणी देवी विकास खंड इसमें कतई सुस्ती नहीं दिखा रहा। दोनों निधियों से मिले वित्त वर्ष के बजट को भी खर्च करने में खंड शीर्ष पर है। कई वर्षों से क्रम लगातार जारी है। विकास खंड में विधायक निधि का मात्र साढ़े तीन लाख तथा एमपी निधि का लगभग छह लाख रुपये बचा हुआ है लेकिन इनके कार्य भी शुरू हो चुके हैं। पूर्व…

Read More

अब महिला पुलिस करेगी गश्त

सोलन। पुलिस कल्याणकारी एवं आपराधिक बैठक में पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए अब महिला कांस्टेबलों को गश्त पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन सोलन में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछली बैठक के दौरान उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद अपराध सभा भी आयोजित की। इस मौके पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शहर में जो भी अपराधिक मामले लंबित पडे़ हैं। उन्हें जल्द निपटाया जाए। पुलिस…

Read More

परीक्षा शुल्क वृद्धि का विरोध

सोलन। परीक्षा शुल्क में हुई बढ़ोतरी को लेकर खफा डिग्री कालेज सोलन की एसएफआई इकाई ने विवि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश विवि की ओर से परीक्षा शुल्क में हुई वृद्धि के विरोध में इकाई ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान के दूसरे कालेज के लगभग 1500 के करीब विद्यार्थियों ने सहमति जताई। इसी कड़ी में मंगलवार को इकाई ने कालेज प्रधानचार्य डा. रीना तनवर के माध्यम से विवि के कुलपति को एक ज्ञापन भी भेजा। परिसर अध्यक्ष अजय कौशल ने बताया कि इकाई छात्रहित की लड़ाई हमेशा…

Read More