एच.आर.टी.सी. को तेल नहीं देंगे डीलर

बिलासपुर : हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपनी बसों को डीजल उपलब्ध करवाने हेतु प्रदेश के पैट्रोलियम डीलरों से 18 फरवरी तक निविदाएं मांगी हैं लेकिन हिमाचल पैट्रोलियम डीलर्ज एसोसिएशन का निर्णय है कि प्रदेश का कोई भी डीलर इन टैंडरों में भाग नहीं लेगा। यह जानकारी प्रैस क्लब बिलासपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए हिमाचल पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुकुमार सिंह चंदेल ने दी। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी, 2013 को दिल्ली में सभी पैट्रोलियम कंपनियों के महाप्रबंधकों के साथ हुई केंद्रीय पैट्रोलियम विभाग की बैठक के बाद…

Read More

ग्रीन टैक्स से हर वार्ड को 2 लाख

शिमला : नगर निगम शिमला ग्रीन टैक्स के तहत मिलने वाली राशि वार्ड में ही खर्च करेगा। इसके तहत हर वार्ड के लिए 2 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। अभी तक ग्रीन टैक्स से नगर निगम कर्मचारियों के वेतन एवं भत्ते पूरे कर रहा था। अब नगर निगम की ओर से इस राशि को वार्ड में पर्यावरण संबंधी गतिविधियों के लिए खर्च किया जाएगा। नगर निगम इस बारे पार्षदों को जल्द ही सूचित करेगा। बताया जा रहा है कि कई पार्षदों को इस बारे सूचित भी कर दिया गया है।…

Read More

छात्र संख्या न बताने वाले 43 सरकारी स्कूल डिफाल्टर

शिमला/सोलन : प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों की मांग की विषय बार सूची न भेजने पर 43 स्कूलों को डिफाल्टर घोषित किया है। इसमें 10 ने 9वीं और 33 स्कूलों ने 11वीं कक्षा में छात्र संख्या की विषय बार जानकारी बोर्ड को उपलब्ध नहीं कराई है। इस संबंध में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। अब विभाग ने पत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश दिए…

Read More

20 हजार पेड़ों की चढ़ेगी बलि

मंडी : आई.आई.टी. कमांद परिसर बनाने के लिए करीब 20 हजार पेड़ों की बलि चढ़ेगी। अब तक लगभग छोटे-बड़े 6 हजार पेड़ कट चुके हैं जबकि लगभग साढ़े 13 हजार छोटे-बड़े पेड़ कटना बाकी हैं। क्षेत्र में काटे जाने वाले पेड़ों की गणना का कार्य भी वन विभाग ने पूरा कर लिया है। इन पेड़ों की कीमत का एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है। आई.आई.टी. कैंपस बनाने के लिए 19,813 छोटे-बड़े पेड़ों को वन विभाग ने चिन्हित कर लिया है जिनकी कीमत लगभग 3.44 करोड़ आंकी गई है। उल्लेखनीय…

Read More

PM बनने की राय देने पर भड़के राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग किए जाने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को झिड़क दिया। राहुल ने बहुगुणा को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर मनमोहन सिंह विराजमान हैं। साथ ही कहा कि समस्या प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर नहीं है बल्कि पार्टी संगठन से जुड़ी है जिन्हें पहले निपटाने की जरूरत है। राहुल ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और विधायक दल के नेताओं के साथ अपनी दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन आज कहा, ‘‘मैं दोबारा…

Read More

कुंभ यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

संगम: उत्तर प्रदेश में चल रहे महाकुंभ मेल में हादसों का सफऱ रुकने का नाम नहीं ले रहा है पहले भगदड़ मचने के कारण 36 लोगों की मोत हो गई थी और अब बस पलटने की खबर आई है। कुंभ में जा रहगा यात्रियों से भरी बस पलटलने से दर्जनों यात्री घायल हा गए है। गौरतलब है कि बारिश के चलते शनिवार को स्नान के लिए संगम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के जोश में थोड़ी कमी दिख रही है। बारिश की वजह से शुक्रवार को भी वसंत पंचमी के शाही स्नान…

Read More

भारत ने ‘घुसपैठिया’ सैनिक का शव सौंपा, भड़का पाकिस्तान

जम्मू/इस्लामाबाद: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए पाकिस्तानी सैनिक का शव शुक्रवार को पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया। दूसरी तरफ इस घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि इस घटना से दोनों देशों के बीच माहौल बिगड़ सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सेना ने मारे गए सैनिक का शव आज शाम पांच बजकर पचपन मिनट पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया। पाकिस्तानी सेना के इस दावे के बाद कि उनका एक सैनिक गलती से नियंत्रण रेखा…

Read More

आज हो सकती है वीरप्पन के साथियों को फांसीं!

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मृत्युदंड की तामील के खिलाफ चंदन तस्कर वीरप्पन के चार साथियों की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया। कहा जा रहा है कि चारों दोषियों को मौत की सजा के लिए आज (17 फरवरी) की तारीख तय की गई है लेकिन शीर्ष अदालत ने कहा कि इस बारे में कोई सबूत नहीं है। प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर के कार्यालय के एक अधिकारी ने संपर्क किए जाने पर बताया कि प्रधान न्यायाधीश के सामने यह मामला रखा गया लेकिन उन्होंने इस पर सुनवाई…

Read More

जानिए क्या लिखा था गीतिका की मां ने सुसाइड नोट में!

नई दिल्ली: अपने घर में शुक्रवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा की मां अपने बेटे के लिए एक और पत्र छोड़ गई हैं जिसमें उन्होंने अपने बेटे को मजबूत बनने की हिदायत दी है। पुलिस उपायुक्त पी.करुणाकरन ने शनिवार को आईएएनएस से कहा कि घटनास्थल से अनुराधा शर्मा का एक पत्र बरामद किया गया है जो उनके बेटे के नाम है। करुणाकरन ने कहा, ‘‘उन्होंने लिखा है कि वह अपनी बेटी की मौत की वजह से अवसाद में थीं। उन्होंने अपने बेटे को मजबूत…

Read More

दबंग 2’ के सहायक निर्देशक गिरफ्तार

सलमान खान की ‘दबंग 2’ के सहायक निर्देशक मार्क सैम्युल और उनकी महिला मित्र विदूशी सूद का शुक्रवार को पुलिस ने उनकी कार का 15 मिनट तक पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। वे कथित रुप से नशे में थे। पुलिस ने शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया। उन पर शराब पीकर खतरनाक ढंग से कार चलाने का आरोप लगाया है। जोगेश्वरी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक वी.आर.दामगुडे ने बताया कि रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने एक तेजी से जाती कार में से चीखने की आवाज सुनी और जब…

Read More