भाजपा मंडलों में फेरबदल शीघ्र

ऊना। भाजपा ने ऊना में संगठन चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही भाजपा मंडलों में फेरबदल होगा। बूथ कार्यकारिणियों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी बदलेेंगे। पांचों मंडलों में चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। 12 जनवरी तक बूथ कमेटियों के चुनाव निपटाए जाएंगे। जबकि 22 जनवरी तक मंडलों के चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोपों से घिरे लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कई विभीषणों ने भी पद पाने के…

Read More

दौलतपुर रोड पर बस-ट्राला में भिड़ंत

दौलतपुर चौक (ऊना)। मुबारिकपुर-दौलतपुर मुख्य मार्ग पर बीती रात हिमाचल पथ परिवहन निगम और ट्राला के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे घायलावस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी चिकित्सा केंद्र में उपचाराधीन करवाया गया। जहां चिकित्सकाें की देखरेख में घायल चालक का उपचार चल रहा है। हादसा घनी धुंध के चलते पेश आया। हालांकि, हादसे में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी…

Read More

सड़क हादसे में दस लोग घायल

ठियोग (शिमला)। ठियोग से क्यारटू की ओर जा रही एक बोलेरो जीप कीट नामक स्थान के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब पचास फीट खाई में जा गिरी। जीप में सवार एक ही गांव के दस लोग बुरी तरह घायल हो गए। जीप में सवार अनिल कुमार (29), सुरती देवी, राहुल (10), बुिद्ध राम (60), रेखा (21), बिमला (50), संजय कुमार (15), प्रताप सिंह तथा माहौरी की मुनी देवी घायल हुए हैं। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डाक्टर…

Read More

मौसम की बेरुखी बागवानी पर भारी

रोहडू। बर्फबारी और बारिश न होने के कारण क्षेत्र में एक बार फिर सूखे जैसे की स्थिति बन गई है। सूखे की मार झेल रहे बागवान मौसम की बेरुखी से काफी चिंतित हैं। बगीचों में तौलिए तथा सेब की काटछांट का कार्य जोरों पर है। सूखे के कारण भूमि से नमी गायब हो गई है। ऐसे में तौलिए बनाना मुश्किल हो रहा है। बर्फबारी और बारिश न होने से सेब के लिए आवश्यक चिलिंग आवर भी प्रभावित होने का डर है। जनवरी शुरू हो गया है लेकिन बारिश और बर्फबारी…

Read More

फिर बदनाम हुआ खनेरी अस्पताल

रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल उपचार में कोताही बरतने के लिए एक बार फिर बदनाम हुआ है। इस बार चिकित्सकों की लापरवाही से एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। क्या यहां ऐसा ही चलता रहेगा? इंसान की जान की क्या कोई कीमत नहीं? मौत के लिए किसकी है जवाबदेही, महिला के परिजन और रिश्तेदार इसका जवाब चाहते हैं। शिमला, कुल्लू समेत किन्नौर जिले के लोगों को बेहतर उपचार देने के मकसद से खोले गए खनेरी अस्पताल में मरीजों के साथ बुरा बर्ताव आम है। इसके साथ-साथ उपचार में…

Read More

महिला की मौत पर हंगामा, एनएच जाम

रामपुर बुशहर। तकलेच में विगत दिनों मारपीट में बुरी तरह से जख्मी हुई सुमित्रा की मौत हो गई। महिला की मौत पर भड़के परिजनों और रिश्तेदारों ने शनिवार को खनेरी अस्पताल के बाहर एनएच पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे रहे जाम के दौरान परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस, प्रशासन और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। मारपीट में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही उन्होंने जाम खुलवाया। महिला के मामा चेतन पाकला, पति सुरेश कुमार के मामा पवन चौहान और भलूण पंचायत के प्रधान…

Read More

सीसीटीवी की मदद से चोर गिरफ्तार

कुमारसैन (शिमला)। निजी बस से महिला का पर्स चोरी कर उसके एटीएम से पैसे निकालना एक चोर के लिए महंगा पड़ गया। पैसे निकालते वक्त एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फोटो कैद हो गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे आठ जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले एक निजी बस से ठियोग की रहने वाली महिला अरुणा…

Read More

जांच को फिर आएगी विजिलेंस टीम

औरैया। खून पसीने की पाई-पाई जमा कर बैंक में भोले भाले किसानोें ने अपने भविष्य के लिए जमा कर रखी थी। पर उन्हें क्या पता था कि बैंक अधिकारी ही चोर बनकर रकम हड़प लेंगे। आठ माह में किसानों की 1.05 करोड़ रुपए की धनराशि हड़प ली गई। वैसे इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हैड कैशियर को जेल भेज दिया गया लेकिन किसानों को अब तक उनकी धनराशि वापसी नहीं मिली। जांच प्रक्रिया जारी है, इसके तहत दो-एक रोज में विजिलेंस की टीम एक बार फिर बैंक के रिकार्ड…

Read More

एक घंटे भी लगातार नहीं मिल रही बिजली

एटा। इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड में जनपद की विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है। क्षेत्र में एक घंटे भी लगातार बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दिनभर गुल रहने के बाद रात को भी बिजली नहीं मिल रही। बिजली किल्लत से जहां उद्योग धंघे प्रभावित हो रहे हैं, वहीं पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। क्षेत्र में चरमराई विद्युत आपूर्ति ने भीषण ठंड को असहनीय बना दिया है। इसके चलते घरों, भवनों, प्रतिष्ठानों में दिन में भी अंधेरा रहता है। ग्रामीण अंचल तो दूर…

Read More

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कई विभाग फिसड्डी

उन्नाव। जिला प्रशासन ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी से लगता है कि कई महत्वपूर्ण विभाग नौ माह बाद भी 25 प्रतिशत राशि भी नहीं खर्च कर सके हैं। कई विभाग तो पिछले वित्तीय वर्ष की राशि भी नहीं खर्च कर सके हैं। अधिकारी चुनावों के कारण विकास कार्य देर से शुरू होने की बात बता रहे हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत गांवों के विकास के लिए जिले में दस योजनाएं संचालित हैं। इनमें से अधिकतर योजनाएं अपने लक्ष्य से काफी पीछे हैं।…

Read More