बड़ौदा के खिलाफ खेलेंगे सचिन तेंदुलकर

हाल ही में वन-डे क्रिकेट को अलविदा कह चुके दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बड़ौदा के खिलाफ छह जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई की ओर से खेलेंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नितिन दलाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘सचिन बड़ौदा के खिलाफ खेलेंगे। क्वार्टर फाइनल के लिए टीम का चयन बृहस्पतिवार को किया जाएगा।’ हालांकि जहीर खान के खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है। दलाल ने कहा कि जहीर की उपलब्धता के बारे में उन्हें टीम के फीजियो से बात…

Read More

रणजी ट्रॉफी: विदर्भ ने दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेरा

विदर्भ ने शलभ श्रीवास्तव की नाबाद 80 रन की संघर्षपूर्ण पारी से रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच ड्रा कराकर दिल्ली की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दूसरी तरफ कर्नाटक ने पुणे में महाराष्ट्र को आठ विकेट से पराजित कर ग्रुप से तीसरी टीम के रूप में क्वार्टर फाइनल दौर में स्थान बना लिया। इस ग्रुप से उत्तर प्रदेश आठ मैचों से 33 अंकों के साथ चोटी पर रहा जबकि बड़ौदा 22 अंकों के साथ दूसरे और कर्नाटक 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।…

Read More

बदल रही है लाहौर की रवायत?

लाहौर काफी लंबे अरसे से अपनी ऐतिहासिक परंपराओं, संस्कृति के प्रति प्रेम और विविध विरासत के लिए मशहूर रहा है। इस शहर की खास बात यह भी है कि इसके कई हिस्सों के नाम हिंदू, ईसाई, सिख और दूसरे समुदाय के नाम पर रखे गए हैं। यह रवायत अब बदल रही है। अब यहां की ज्यादातर सड़कें और कई अन्य जगहों के नाम बदलकर मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली मशहूर शख्सियतों के नाम पर रखा जा रहा है। ऐसा लगता है कि किसी ने भी अभी तक इस बदलाव…

Read More

गैंगरेप पीड़ित युवती की उजागर करें पहचान: थरूर

दिल्ली (वीरेन्द्र खागटा)केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने गैंगरेप की शिकार युवती को सम्मान देने के लिए उसका नाम उजागर करने की वकालत की है। थरूर ने कहा है कि यदि युवती के माता-पिता को कोई ऐतराज नहीं हो तो उसका नाम उजागर किया जाना चाहिए। हालांकि मंगलवार शाम ट्विटर पर उनकी इस टिप्पणी के बाद इसके समर्थन और विरोध में जोरदार बहस छिड़ गई। भाजपा ने थरूर के बयान की आलोचना की है तो कांग्रेस ने इसे उनकी निजी राय करार देकर पल्ला झाड़ लिया है। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री…

Read More

गीतिका शर्मा को मंत्री ने बताया कांडा का नौकर

दिल्ली (वीरेन्द्र खागटा) नेताओ के महिला विरोधी बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हरियाणा की कांग्रेस सरकार के एक मंत्री ने गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले को छोटा केस बताते हुए गीतिका को गोपाल कांडा का नौकर करार दिया है। एक निजी समाचार चैनल के अनुसार पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के जन्मदिन के मौके पर आयोजित समारोह में हरियाणा के रोजगार मंत्री शिवचरण शर्मा ने कहा कि गीतिका खुदकुशी केस कोई बड़ा मामला नहीं है। बात बस इतनी सी है कि कांडा ने एक गलत नौकर…

Read More

ठगी की आरोपी को ले गई रामपुर पुलिस

अंब (ऊना)। पंचकूला के मनीमाजरा से गिरफ्तार की गई ठगी की आरोपी महिला मालिनी पाठक को पुलिस ने सोमवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय में पेश किया। रामपुर पुलिस ने भी न्यायालय में इस महिला को हिरासत में लिए जाने के लिए अरजी दी थी। न्यायालय में अंब पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला से पूछताछ शेष नहीं है, जिस पर न्यायालय ने रामपुर पुलिस को आरोपी महिला को हिरासत में लेने की इजाजत दे दी। अब इस महिला से रामपुर पुलिस पूछताछ करेगी। रामपुर में भी…

Read More

दुराचार मामले का आरोपी गिरफ्तार

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के रायपुर गांव में 23 दिसंबर को अपने ही गांव की युवती से दुराचार के आरोप में नामजद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रमेश कुमार को पुलिस ने रायपुर के जंगल में दबोचा। रायपुर गांव की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती से उसी के गांव के युवक ने दुराचार किया था। लड़की को साथ लेकर परिजनों ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 के तहत पुलिस ने मामला…

Read More

नशीला इंजेक्शन लगाकर फौजी लूटा

हरोली (ऊना)। असम राज्य से छुट्टी पर घर आ रहे सलोह गांव के एक फौजी को शातिरों ने अंबाला में नशीला इंजेक्शन लगा दिया। गर्दन पर इंजेक्शन लगने के बाद फौजी अचानक बेहोश हो गया। इसका फायदा उठाकर लुटेरे इस फौजी का सारा सामान ले उड़े। चलती ट्रेन में अंबाला में हुए इस हादसे के बाद बेसुध पड़े फौजी को लुधियाणा पहुंचकर होश आया। लुधियाणा में जब फौजी ने अपने आसपास देखा तो उसका सामान आदि गायब था। उसकी जेब भी खाली थी। लुधियाणा में फौजी ने किसी से 200…

Read More

सीएम से उठाऊंगा सड़क का मसला : खूबराम

आनी (कुल्लू)। क्षेत्रीय विधायक खूबराम आनंद ने कहा कि शमशर से पनेई सड़क बनाने के लिए वह इसी सत्र में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे। क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कुंगश के मेला मैदान में सोमवार को जनसभा में विधायक ने कहा कि लोगों के काम समय पर हों, इसके लिए आनी और निरमंड में कार्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने जांजा क्षेत्र में पड़ने वाली तमाम पंचायतों की जनता का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वह हर समय क्षेत्र…

Read More

ठियोग बाईपास, बस अड्डा प्राथमिकता : स्टोक्स

ठियोग (शिमला)। बागवानी एवं आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता से उन्हें बहुत प्यार मिला है। स्टोक्स ने कहा कि ठियोग में वर्षों पुरानी लंबित बाईपास की मांग, बस अड्डा तथा अस्पताल के हालात मेें सुधार उनकी प्राथमिकता में शामिल होंगे। स्टोक्स ने कहा कि वह वोट के लिए राजनीति नहीं करतीं बल्कि काम कर ही जनता को दिखाने में विश्वास रखतीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। इस मौके पर मंत्री विद्या स्टोक्स ने अपने हर…

Read More