अभिभावकों का शोषण, स्कूलों का पोषण

धर्मशाला/जोगिंद्रनगर : स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी एक ही किताब को पढ़ाने के लिए निजी स्कूलों में बच्चों से अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं। निजी स्कूल अपने रसूख व तामझाम के हिसाब से बच्चों के अभिभावकों को लूट रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा किसी प्रकार की लगाम इन स्कूलों पर नहीं कसी जा रही है। निजी स्कूलों के लिए कोई फीस स्ट्रक्चर न होने के चलते मनमाने दामों पर बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। फीस को लेकर निजी स्कूल खुद भी एकमत नहीं हैं। एक स्कूल…

Read More

धामी को मिली उप तहसील

सुन्नी : पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धामी में उप तहसील खोलने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलोग, धामी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शिमला के समीप कटासनी में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम निर्मित करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र में एक आईटीआई खोली जाएगी। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में विज्ञान एवं वाणिज्य विषय की कक्षाएं आरंभ करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला डाबरी को उच्च विद्यालय, राजकीय…

Read More

रिज पर दिखी हिमाचली संस्कृति की छठा

शिमला। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर रिज मैदान में कलाकारों की अंतिम रिहर्सल के दौरान मानो पूरा हिमाचल एक रंग में रंग गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए विभिन्न जिलों के लोक नर्तक दलों ने रिज और माल रोड पर बेहद सुंदर प्रस्तुतियां दीं। मां तो जाई लेणा सोलनी बजारे… मोती रे ओ मेरा खोया नथणी रा…, देश शोभला हिमाचल म्हारा… जिशो सरगा रा तारा…, गंबरिए खाणा पीणा.. लोक गीतों पर नर्तक दलों ने लोक नृत्य पेश कर हिमाचली संस्कृति को प्रदर्शित किया। सभी…

Read More

नारकंडा, चौपाल, रोहड़ू सड़कें बहाल

शिमला। ऊपरी शिमला को जोड़ने वाले तीनों मुख्य मार्गों पर परिवहन निगम ने शुक्रवार को बसें भेज कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। ठियोग से चौपाल रूट और ठियोग से नारकंडा तक बस भेजी गई। रोहड़ू के लिए भी बस भेजी। परिवहन निगम ने इस ट्रायल को सफल बताया और शनिवार से इन तीनों रूटों पर दिन की बस सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है। परिवहन निगम ने लोक निर्माण विभाग के सड़क को बहाल कर दिए जाने की सूचना के बाद शुक्रवार को सुबह दस बजे शिमला…

Read More

कार ने टक्कर मार दंपति को घायल किया

सुंदरनगर (मंडी)। यहां के बीएसए जलाशय के निकट एक तेज रफ्तार कार द्वारा एक राहगीर दंपति को टक्कर मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए यहां के अस्पताल में भरती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बीएसएल थाना पुलिस में दर्ज अपनी प्राथमिकी में बरेली के सुजानपुर निवासी राम प्यारी ने कहा है कि वह वीरवार रात करीब आठ बजे वह अपने पति के साथ भोजपुर स्थित…

Read More

भोजपुर में सिलेंडर में आग से अफरा तफरी

सुंदरनगर (मंडी)। भोजपुर में सिनेमा चौक पर शुक्रवार दोपहर बाद घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से रसोईघर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल विभाग की मुस्तैदी से यहां एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते दमकल विभाग ने आग की चपेट में आए सिलेंडर व आग पर काबू नहीं पाया होता तो सिनेमा चौक बाजार पूरी तरह से जलकर खाक हो सकता था। सिनेमा चौक निवासी मनशेर हसन उर्फ पिंटू के परिजन…

Read More

निकाय कर्मियों को वेतन, पेशन और ग्रेच्युटी फंड बने

मंडी। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने वेतन, पेंशन एवं ग्रेच्युटी फंड स्थापित करने की मांग की है। संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। इसमें विभिन्न नगर परिषदों, नगर पंचायतों एवं नगर निगम शिमला के कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल थे। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री एवं मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंप कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इसमें इन कर्मचारियों के वेतन, पेंशन एवं ग्रेच्युटी के लिए कोई फंड और हैड न होने से कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना…

Read More

क्वाल गांव में भांजे ने मामा पर चलाई गोली

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत गत वीरवार को क्वाल गांव में कहासुनी को लेकर भांजे ने अपने ही मामा के ऊपर गोली चला दी। लाइसेंसी बंदूक से चलाई गई गोली बगल से निकल जाने से मामा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेकर आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत वीरवार को भद्रवाड़ी गांव निवासी इंद्र सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर क्वाल गांव गया हुआ था।…

Read More

रविंद्र सिंह राणा बने नाचन मंडल अध्यक्ष

चैलचौक (मंडी)। नाचन भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की जारी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को म्याहमाता मंदिर परिसर में मंडल चुनाव शुरू हो गए। आखिर में रविंद्र सिंह राणा को मंडल अध्यक्ष पद की कमान सौंपने की सहमति बन गई। मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव पर सर्व सहमति बिठाने के लिए समस्त 101 पोलिंग बूथों के अध्यक्षों की पहले एक बैठक हुई। करीब पांच घंटे की कार्रवाई के बाद छह कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन चुनाव अधिकारी लाल सिंह देशबंधु को सौंपे। इनमें किलिंग पंचायत के उपप्रधान…

Read More

पेनकार्ड नहीं दिए तो रुकेगी पेंशन

बिलासपुर। प्रदेश के पेंशनरों के लिए आयकर विभाग के नए फरमान आफत बन गए हैं। आयकर के दायरे में आने वाले पेशनरों को जल्द ही ट्रेजरी में अपना पेनकार्ड नंबर जमा करवाना होगा। ऐसे नहीं करने पर उनकी पेंशन पर रोक लग सकती है। इसके लिए ट्रेजरी से फरमान जारी हुए हैं। वहीं, जिन पेंशनरों ने अपना टैक्स जमा करवाया है। उन्हें भी टैक्स रिकार्ड बताना होगा। हालांकि कुछ पेंशनर अपना पेनकार्ड जमा करवा चुके हैं लेकिन इन पेंशनरों को पेनकार्ड जमा करवाने के अलावा अब अपनी अन्य बचत का…

Read More