राहुल नही, चिदंबरम हो सकते हैं PM पद के दावेदार

पी. चिदंबरम जल्द ही पार्टी में बड़ी भूमिका निभा सकते है । एक अखबार ने यह दावा किया है कि 2014 आम चुनाव के लिए पी. चिदंबरम यूपीए की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं। वैसे भी चिदंबरम का कद यूपीएम में काफी बढ़ा है और वित्तमंत्री बनने के बाद उनकी स्थिति और मजबूत हुई है। वैसे भी चिदंबरम ने एफडीआई पर संसद में गतिरोध को दूर करने के लिए बड़ी भूमिका निभाई है। इसके इलावा अखबार ने दावा किया है कि कैश ट्रांसफर स्कीम लागू करने…

Read More

अफगानिस्तान में नाटो ठिकाने पर हमला, 11 मरे

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पूर्वी इलाके में रविवार को तालिबान के आत्मघाती हमलावरों ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के ठिकाने पर धावा बोल दिया। इस हमले में 11 लोग मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पूर्वी प्रांत नांगरहर की राजधानी जलालाबाद में भी दो अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई। काबुल में तालिबान के आत्मघाती हमलावरों ने सुबह छह बजे नाटो के ठिकाने पर हमला कर दिया, जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की ओर से अंधाधुंध गोलीबारी हुई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है…

Read More

दस मंजिल इमारत 48 घंटे में तैयार

आखिरकार महज 48 घंटे में दस मंजिला बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई। दुनिया के अजूबों में शामिल इस बिल्डिंग को शनिवार शाम देखने वालों का तांता लग गया। इसके साथ ही सबसे कम समय में बिल्डिंग बनाने का कारनामा ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल कर लिया गया। शाम साढ़े चार बजे सिनर्जी ग्रुप ने इस स्मार्ट बिल्डिंग का काम पूरा होने की घोषणा की। कंपनी के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि यह पूरी तरह स्मार्ट बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग के कई फायदे हैं। यह कम…

Read More

पर्यावरण संरक्षण में अब पंचायतें भी जुड़ेंगी

शिमला : पर्यावरण संरक्षण और कार्बन न्यूनता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पंचायतों और विभिन्न समुदायों को सरकार की योजनाओं के साथ जोड़ा जाएगा। यह बात प्रदेश के मुख्य सचिव सुदृप्त राय ने शनिवार को समुदाय आधारित आकलन, जागरूकता, परामर्श एवं कार्य परियोजना (सीएलएपी) की राज्य स्तरीय संचालन समिति की अध्यक्षता करते हुए कही। राय ने कहा कि यह कार्यक्रम एक ऐसी पहल है जिसके माध्यम से निचले स्तर तक लाभार्थियों को मौसम बदलाव व उनके जीवन पर इसके प्रभावों के बारे में बताया जाएगा। इसके माध्यम से…

Read More

लोअर शांकली में वैन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

शिमला। पुलिस थाना सदर के तहत शुक्रवार रात को लोअर शांकली में तेज रफ्तार वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसके चलते एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल है। घायल को आईजीएमसी में उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। सदर पुलिस थाना में वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। सदर पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे बड़श (पगोग) को जाते समय वाहन नंबर एचपी62-1326 अनियंत्रित होकर लोअर शांकली मोड़ के पास सड़क से…

Read More

सेलरी में बांट दिया सरकार से मिला विकास का रुपया

शिमला। नवंबर की तनख्वाह के लिए नगर निगम सदन से पारित करवाए गए डिपाजिट वर्क की एफडी को प्री मेच्योर करवाने के फैसले को एमसी ने बदल दिया है। तनख्वाह देने के लिए अब एफडी को नहीं तोड़ा गया है। प्रदेश सरकार ने शहर के विकास के लिए नगर निगम को साढ़े पांच करोड़ की ग्रांट जारी की है। विकास के लिए मिली इस राशि से अब एमसी प्रशासन ने ढाई करोड़ की राशि निकालकर तनख्वाह दी है। डिपाजिट वर्क की एफडी को बचाकर नगर निगम को फिलहाल राहत जरूर…

Read More

तीन बच्चों के पिता ने साली से रचाई शादी

शिमला। तीन बच्चों की मां ने महिला आयोग में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया है कि उसके पति ने साली से दूसरा ब्याह रचा लिया है। दूसरी बीवी शिकायतकर्ता की बहन हैं। दूसरी शादी से अब इन्हें आठ बच्चे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। वह फिलहाल पति से अलग रहती हैं। उनका पति दूसरी पत्नी और उसके आठ बच्चों का ठीक से पालन पोषण कर रहे हैं लेकिन उनके तीनों बच्चों को खर्च नहीं देते। पति बिजली…

Read More

हाईकोर्ट की सड़क पीडब्ल्यूडी के सुपुर्द

शिमला। कार्ट रोड से लेकर हाईकोर्ट तक की सड़क को प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग के हवाले कर दिया है। जून में धंसने के चलते बंद पड़ी इस सड़क का निर्माण अब आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की देखरेख में होगा। शनिवार को मुख्य सचिव सुदृप्त राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। नगर निगम के अधीन रही इस सड़क को बनाने तथा इसकी देखरेख का जिम्मा अब लोक निर्माण करेगा। सड़क निर्माण के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। इसमें आईआईटी रुड़की के…

Read More

हराबाग में कार ढांक में लुढकी, पांच घायल

सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हराबाग में शुक्रवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर ढांक में लुढ़क गई। इसके कारण कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है। जहां से एक को मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के डियारा निवासी मोहम्मद परवेज अपने परिवार के साथ बिलासपुर से मंडी की ओर आ रहा था। जब वह हराबाग के निकट पहुंचा को कार से नियंत्रण…

Read More

जूस पिलाकर तुड़वाई अभाविप की हड़ताल

मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शनिवार को भी कड़े विरोध के बीच खत्म हुई। मंडी कालेज में अभाविप की सांकेतिक भूख हड़ताल को ठीक 11 बजे कालेज उप प्राचार्य टीएस ठाकुर ने हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताआें को जूस पिलाकर तुड़वाया। फीस वृद्धि के विरोध में शनिवार को फिर विवि प्रशासन के खिलाफ कालेज में जोरदार नारेबाजी हुई। इस दौरान अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भुवनेश्वरी ने कार्यकर्ताआें को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यूजी कक्षाआें के परीक्षा फार्म की फीस…

Read More