पुलिस चाहती है कि मैं आत्महत्या कर लूं : पिंकी

कोलकाता : चिकित्सा जांच में पुरूष साबित हुई बलात्कार की आरोपी एथलीट पिंकी प्रमाणिक ने आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें खुदकुशी के लिए मजबूर करना चाहती है और वह इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखेंगी। इसके साथ ही 26 साल की पिंकी ने दलील दी कि किसी के भीतर पुरूष का अधिक हारमोन हो जाने से कोई पुरूष नहीं हो जाता। उन्होंने टेलीफोन पर कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी कि मुझे सुनियोजित ढंग से पुलिस प्रताडि़त कर रही है। विशेष तौर…

Read More

टीम इंडिया का मिशन ‘बदला’ आज से

अहमदाबाद: कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और विस्फोटक ओपनर वीरेन्द्र सहवाग बेशक ‘बदला सीरीज’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं लेकिन टीम इंडिया जब गुरुवार को इंगलैंड के खिलाफ यहां पहले टैस्ट में मैदान में उतरेगी तो खिलाडिय़ों के जहन में लक्ष्य जरूर ‘बदला’ होगा। भारत ने गत एक दिवसीय विश्वकप जीतने के 3 महीने बाद इंगलैंड का दौरा किया था। टीम इंडिया उस समय विश्व चैम्पियन और नम्बर एक टैस्ट टीम थी लेकिन इंगलैंड ने भारतीयों का मान-मर्दन करते हुए 4 टैस्टों की सीरीज 4-0 से जीती…

Read More

भारत ने टॉस जीता,पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

अहमदाबाद: आज (गुरुवार) को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम में युवराज सिंह सहित वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली जहीर खान, चेतेश्वर पुजारा, ओझा, उमेश यादव और आर अश्विन शामिल हैं। पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेला जा रहा है। मालूम हो कि भारतीय टीम साल 2011 में मिली 0-4 की शर्मनाक हार का बदला लेना चाहेगी। बीते साल जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड…

Read More

चमका वीरू का बल्ला,1 विकेट के नुकसान पर भारत ने बनाए 161 रन

अहमदाबाद:भारत और इंग्लैंड के बीच पहले अहमदाबाद में चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय सलामी जोड़ी ने टीम को बढिय़ा शुरूआत देते हुए लंच तक 120 रन बना लिए थे लेकिन लंच के बाद गौतम गंभीर 45 के स्कोर पर ग्रैम स्वान की गेंद पर बोल्ड हो गए। पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। धुआंधार वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 23वां शतक 93 बॉल में बना लिए हैं। सहवाग 103 रन बनाकर खेल रहे…

Read More

220 हीरे निगलने वाला तस्कर गिरफ्तार

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने आज कहा कि उसने एक लेबनानी व्यक्ति को पकड़ा है जिसने तराशे हुए 220 हीरे निगल लिए ताकि तस्करी के जरिए उन्हें दुबई ले जाया जा सके। अधिकारियों ने उसे जोहानिसबर्ग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। उसके पास करीब 23 लाख डालर मूल्य के रत्न होने का अनुमान है। हीरों के तस्कर को सुरक्षा जांच के ठीक पहले हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी एक्स-रे से जांच करायी गयी। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका विश्व के प्रमुख हीरा उत्पादक…

Read More

डाक्टरों के गर्भपात न करने पर आयरलैंड में भारतीय महिला की मौत

लंदन : आयरलैंड में चिकित्सकों की ओर से कथित तौर पर ‘‘एक कैथोलिक देश’’ होने का हवाला देकर गर्भपात से इनकार करने के कारण 31 वर्षीय एक भारतीय दंत चिकित्सक की खून में विषाक्तता की वजह से मौत हो गई। ‘दी आईरिश टाइम्स’ की खबर में आज कहा गया कि आयरलैंड के अधिकारियों ने सविता हालापनवर की मौत की जांच शुरू कर दी है। सविता 17 हफ्तों की गर्भवती थीं और पिछले महीने गालवे स्थित विश्वविद्यालय अस्पताल में गर्भपात एवं सेप्टिसीमिया के कारण उनकी मौत हो गई। उनके पति एवं…

Read More

अमेरिका होगा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश

लंदन:अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी आईईए ने कहा है कि अगले पांच साल में सऊदी अरब और रुस को पछाड़ते हुए अमेरिका कच्चे तेल का उत्पादन करने वाला सबसे बड़ा देश बन जाएगा। आईईए के मुताबिक वर्ष 2017 तक अमेरिका कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक देश होगा। उत्तरी अमेरिका क्षेत्र वर्ष 2030 तक कच्चे तेल का निर्यात करने लगेगा और वर्ष 2035 तक अमेरिका इस मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन जाएगा। आईईए ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका में कच्चे तेल का आयात लगातार घट रहा है।…

Read More

200 साल पुरानी भारतीय राजकीय बग्घी ब्रिटेन में होगी नीलाम

लंदन: नीलामीकर्ता हिस्टोरिक्स ब्रुकलैंड्स ने कहा कि मैसूर के महाराजा की 200 साल पुरानी आलीशान एवं दुर्लभ भारतीय राजकीय बग्घी की ब्रिटेन में नीलामी होने जा रही है यह महाराजा की 1825 की राजकीय बग्घी 24 नवंबर को अनुमानत: 70,000-100,000 पाउंड के बीच नीलाम होगी। फिलहाल यह ब्रिटिश शाही परिवार के स्वामित्व में है। माना जाता है कि घोडों से खींची जाने वाली यह राजकीय बग्घी प्रिंस ऑफ वेल्स समेत यूरोपीय शाही हस्तियों को ले जाने के लिए उपयोग की जाती थी। इस बग्घी का अनुपम डिजायन है और उस…

Read More

पेट्रियस कांड से राष्ट्रीय सुरक्षा में कोई दरार नहीं आई: ओबामा

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को सीआईए निदेशक रहे जनरल डेेविड पेट्रियस और अफगानिस्तान में तैनात एक शीर्ष अमेरिकी जनरल के अनैतिक आचरण से राष्ट्रीय सुरक्षा में किसी भी प्रकार के दरार के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इस सेक्स कांड पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में ओबामा ने अपने बयान में संयम बरता फिर भी वह फिलहाल सैन्य कमांडरों का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। ओबामा ने कहा, ‘‘जिन चीजों को मैंने देखा है, उससे मुझे इस बात के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि जो गोपनीय…

Read More

एक रहस्यमयी देश का नया रहस्यमयी नेता’

बीजिंग: चीन के शीर्ष पद पर आसीन हुए ‘वंशानुगत’ साम्यवादी शी चिनफि़ंग का व्यक्तित्व बाहरी दुनिया के लिए तो रहस्यमयी है ही और करीब 1.3 अरब की आबादी वाला उनका देश भी अपने नए नेता को उनके क्रांतिकारी पिता और अत्यंत लोकप्रिय गायिका पत्नी की वजह से अधिक जानता है। भारत-चीन संबंधों, तिब्बत मुद्दे, वैश्विक अर्थव्यवस्था या जलवायु परिवर्तन पर पांचवी पीढ़ी के नेता 59 वर्षीय शी के विचारों के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। रसायन इंजीनियरिंग करके राजनीति में आए शी 2008 से उप राष्ट्रपति थे। एक सप्ताह…

Read More