भाजपा ने अपनी चुनाव रणनीति में किया बदलाव अब लोकसभा चुनाव में दसों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने रणनीति बदलते हुए मंत्रिमंडल विस्तार के माध्यम से नई बिसात बिछा दी है। मंत्रिमंडल विस्तार पूरी तरह से लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है और जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों में कम से कम एक विधायक को मंत्री या राज्य मंत्री के रूप में प्रतिनिधित्व दिया गया है। खास बात…
Read MoreCategory: Haryana
सैनी सरकार में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेवारी
हरियाणा में जजपा से गठबंधन टूटने पर मनोहर लाल खट्टर के स्थान पर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया अब हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। सभी की नजरें पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पर टिकी थी, जो इस समारोह से दूर नजर आए। शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। आज आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, बाकी सात को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।…
Read Moreकेंद्र सरकार ने चंडीगढ़ मेट्रोलाइट के प्रस्ताव को किया खारिज, ट्राइसिटी में अब यह होगा नया मेट्रो प्लान
चडीगढ़ में शुरू होगी मेट्रो की सुविधा लोगो को जाम से मिलेगी राहत । ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में अब टू कोच मेट्रो ही दौड़ेगी। केंद्र ने चंडीगढ़ प्रशासन और यूएमटीए द्वारा एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांजिट सीस्टम) में भेजे गए मेट्रोलाइट के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) ने हाल ही में प्रस्तावित मेट्रो रूट की अलाइनमेंट में कुछ संशोधन किया है, जिसे सभी हितधारकों ने मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव अब अंतिम मंजूरी के लिए संबंधित मंत्रालय को भेजा जाना है।…
Read Moreभाजपा ने हरियाणा में किन प्रत्याशियों पर जताया भरोसा, किन का कटा पत्ता , जानिए विस्तार से
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें हरियाणा के छह लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। सीएम पद और विधायकी छोड़ने के बाद पार्टी ने मनोहर लाल को करनाल सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। यहां से मौजूदा सांसद संजय भाटिया का टिकट पार्टी ने काट दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में आने वाले अशोक तंवर को पार्टी ने इनाम दिया है। उन्हें सिरसा सुरक्षित सीट से मैदान में…
Read Moreभाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा, अब करेंगे कांग्रेस ज्वाइन
इन दिनों देश की राजनीति में बड़ी उथल -पुथल मची है । नेता लोग जनभावनाओं का अनादर कर रहे है । अपने निजी हितो को साधने के लिए तितलियों की तरह इधर -उधर इतरा रहे है । हिमाचल में मचे सियासी बबाल के बाद अब हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बृजेंद्र सिंह और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होंगे। बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में…
Read Moreविधानसभा का सत्र हंगामे के साथ शुरू, राज्यपाल अभिभाषण पढ़ने में रहे असमर्थ , सीएम ,और गृह मंत्री पर एफआईआर दर्ज करने की हुई मांग
पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। इससे पहले विपक्ष ने खूब हंगामा किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने शुभकरण की मौत पर पंजाब सरकार को घेरा। विपक्ष ने जीरो एफआईआर दर्ज करने का मुद्दा उठाया और सरकार इस मामले पर जवाब देने की मांग की। दोनों नेताओं ने राज्यपाल से कहा कि अभिभाषण शुरू होने से पहले पहले दो मिनट का मौन रखा जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा से अभिभाषण शुरू होने देने की…
Read Moreतांत्रिक के झांसे में आई युवती का हुआ शारीरिक शोषण, फिर ऐसे शुरू हुआ ब्लैकमैलिंग का किस्सा , जानिए पूरी खबर
आये दिनों सामने आ रहे है तथाकथित तांत्रिको के दुष्कर्म के किस्से । अंबाला की एक युवती ने तांत्रिक पर घर से सारे कष्ट दूर करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को अंबाला की युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल नवंबर में विज्ञापन देखा था। इसमें तांत्रिक ने घर के सारे कष्ट दूर करने की जानकारी दे रखी थी। साथ ही विज्ञापन पर उसका मोबाइल नंबर भी था।…
Read Moreगुंडाराज पर अब चलेगा सरकार का चाबुक, 50 जगहों पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैंगस्टर और खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए देश के कई राज्यों में छापेमारी की। गैंगस्टरों की तलाश में एनआईए ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के करीब 50 इलाकों में छापेमारी की है। एनआईए ने यह कदम आतंकवादियों और ड्रग्स डीलर्ज के बीच साठगांठ को खत्म करने के मकसद से उठाई है। दरअसल, भारत में बैठे आतंकी मददगार विदेशों में रहे रहे आतंकियों और गैंगस्टरों को हवाला चैनल के माध्यम से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। पंजाब,…
Read Moreहरियाणा में चढ़ा सियासी पारा, पंजाब, दिल्ली के सीएम सहित हरियाणा के उपमुख्यमंत्री कल भिवानी में रहेंगे मौजूद
हरियाणा में 2024 के चुनावी आगाज से पहले ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भिवानी में तीन सितंबर को दिल्ली और पंजाब सूबे के मुख्यमंत्रियों का एक साथ भिवानी आगमन होगा। इसी दिन हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी भिवानी में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश स्तर पर बड़ी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत अभी तक चार हजार नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा चुकी है और अभी हाल ही में 30…
Read Moreसीमा पर डैम बनने से बाढ़ का खतरा होगा कम : राज्यपाल
हिमाचल प्रदेश व हरियाणा की सीमा पर प्रस्तावित डैम के निर्माण जल्द शुरू करवाने के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डैम बनने से पहाड़ों पर होने वाली बारिश का पानी नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे हरियाणा ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान को भी लाभ होगा। वहीं इन राज्यों में बाढ़ का खतरा भी कम हो जाएगा। राज्यपाल शुक्रवार को हथिनी कुंड बैराज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डीसी राहुल हुड्डा से यहां की भौगोलिक स्थिति व पानी को लेकर किए…
Read More