अमृत महोत्सव: आठ महीने हिमाचल की धर्मशाला जेल में रहे थे लाला लाजपत राय

अमृत महोत्सव: आठ महीने हिमाचल की धर्मशाला जेल में रहे थे लाला लाजपत राय

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की ओपन एयर जेल अंग्रेजी शासन की यादें आज भी ताजा करवाती हैं। अंग्रेजों ने पहाड़ी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को नजरबंद करने के लिए वर्ष 1913 में इस जेल को बनाया था। स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने भी धर्मशाला की जेल में 21 अप्रैल 1922 से 9 जनवरी 1923 तक  जेल काटी थी। उन्हें लाहौर (लाहौर अब पाकिस्तान में है) जेल से धर्मशाला जेल में शिफ्ट किया था। आज भी धर्मशाला जेल में उनकी बैरक में उनकी कुर्सी पूरी सुरक्षित रखी गई है।…

Read More

बागवान मायूस : किन्नौरी सेब भी वाजिब दाम को तरसा

बागवान मायूस :  किन्नौरी सेब भी वाजिब दाम को तरसा

सांगला (किन्नौर) स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर किन्नौर के सेब को भी इस बार मंडियों में वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। इससे बागवानों में मायूसी छाई है। मंडियों में दाम गिरने से हजारों बागवानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। जिले के निचार, कल्पा और पूह खंड से अभी तक सेब की 45862 पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में भेजी जा चुकी हैं। बागवानों को 28 से 30 किलो की सेब पेटी का दाम 1500 से 1800 रुपये मिल रहा है। इससे पहले 2000 से 3200…

Read More

भूस्खलन: तीसरे दिन रेस्क्यू टीम ने निकाले दो और शव, अन्य लापता लोगों की तलाश जारी

भूस्खलन: तीसरे दिन रेस्क्यू टीम ने निकाले दो और शव, अन्य लापता लोगों की तलाश जारी

भावानगर (किन्नौर) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से हुए भूस्खलन के तीसरे दिन शुक्रवार को मलबे से दो ओर शव निकाले गए हैं। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। अभी भी 14 लोग लापता हैं।  गौरतलब है कि नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास हुए भयावह भूस्खलन के दूसरे दिन गुरुवार को रेस्क्यू टीमों ने मलबे से चार शव निकाले थे। हादसे के करीब 20 घंटों बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस के कुछ टुकड़े…

Read More

भूस्खलन : घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, अब तक 14 शव बरामद

भूस्खलन : घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, अब तक 14 शव बरामद

शिमला भूस्खलन के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग लापता हैं। एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को किन्नौर जिले में निगुलसरी का हवाई निरीक्षण किया। सीएम जयराम का हेलीकॉप्टर एसजेवीएनएल के झाकड़ी स्थित हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हुए।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निगुलसरी में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरए व जिला…

Read More

हादसा: कुदरत ने एक दिन पहले दी थी चेतावनी, पर प्रशासन जागा न पुलिस

हादसा: कुदरत ने एक दिन पहले दी थी चेतावनी, पर प्रशासन जागा न पुलिस

सांगला (किन्नौर) कुदरत ने चेतावनी दे दी थी। किन्नौर के बटसेरी के पास जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर एक दिन पहले भी पहाड़ी से कार पर पत्थर गिरे थे। पर्यटक और चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। गाड़ी चकनाचूर हो गई थी। लेकिन सवाल यह है कि समय रहते न तो जिला प्रशासन जागा और न ही पुलिस। पत्थर हटाकर इस मार्ग को बहाल कर दिया गया। दूसरे ही दिन उसी जगह पर हादसा हो गया और नौ पर्यटकों की जान चली गई।  अब प्रशासन ने इस मार्ग पर…

Read More

किन्नौर में मध्यम तीव्रता के झटके, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं

किन्नौर में मध्यम तीव्रता के झटके, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं

शिमला हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में शुक्रवार रात 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विज्ञापन विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। रात 11 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के झटके किन्नौर और आसपास के जिलों में महसूस किए गए।

Read More

होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाकर पर्यटन निगम की कमाई एक करोड़ से ज्यादा

होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाकर पर्यटन निगम की कमाई

धर्मशाला लॉकडाउन में जहां पूरा प्रदेश आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, वहीं पर्यटन निगम ने लाखों की कमाई की है। निगम के होटलों में स्वास्थ्य विभाग, सरकारी कर्मचारियों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा था। निगम ने अपने होटलों को पेड क्वारंटीन बनाया था। निगम को एक ही होटल से एक माह में करीब चार से पांच लाख की कमाई हुई थी। अभी भी निगम के कुछ होटलों में पेड क्वारंटीन सेंटर है, जहां स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोगों को पैसे देकर 14…

Read More

मत्स्य निदेशालय करवाएगा थ्रीजी मेगा एक्वेरियम का निर्माण, समुद्र में सैर करने जैसा होगा एहसास

मत्स्य निदेशालय करवाएगा थ्रीजी मेगा एक्वेरियम का निर्माण,  समुद्र में सैर करने जैसा होगा एहसास

धर्मशाला में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को जल्द थ्र्रीजी मेगा एक्वेरियम में विभिन्न प्रकार के जलीय जीव, मछलियां और जलीय पौधे देखने को मिलेंगे। पर्यटकों को एक प्रकार से समुद्र में सैर करने जैसा एहसास होगा, क्योंकि राज्य सरकार का मत्स्य निदेशालय धर्मशाला में चैतडू़ के पास जल्द थ्रीजी मेगा एक्वेरियम का निर्माण करवाएगा। एक हेक्टेयर पर बनने वाले इस मछलीघर पर करीब 80 से 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पारदर्शी एक्वेरियम में जलीय जीव और पौधे को रखे जाएंगे। इस तरह से अब धर्मशाला की तिब्बती धर्मगुरु…

Read More

आईटीबीपी के जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, कैंपस सील कर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया

सांगला/रिकांगपिओ(किन्नौर) हिमाचल के किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में आईटीबीपी के एक साथ पांच जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने आईटीबीपी कैंपस को सील कर पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। आईटीबीपी के प्रवेश द्वारों पर पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए हैं। भावानगर, रिकांगपिओ और जंगी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। आईटीबीपी जवानों के बाजार जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। बाहर से जितने भी जवान रिकांगपिओ पहुंच रहे हैं, उन्हें कैंपस में ही आईसोलेट…

Read More

प्रवासी मजदूरों का सहारा बना जिला प्रशासन किन्नौर

जिला प्रशासन किन्नौर कोविड-19  महामारी से निपटने के लिए प्रदेश में कफ्र्यू के दौरान मजदूरों विशेषकर प्रवासी मजदूरों को राहत प्रदान करने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों की पहचान कर उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है।   जिन मजदूरों व कामगारों के पास रहने के लिए कोई स्थान नहीं है,  जिला प्रशासन द्वारा रहने व भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिला के कल्पा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा रल्ली में प्रवासी मजदूरों के लिए राहत शिविर स्थापित किये गये हैं, जहां…

Read More